Header Ads

खून की कमी (एनीमिया) के कई प्रकार हो सकते हैं, आप भी जानिए इनके बारे में

नई दिल्ली। एनीमिया एक प्रकार की खून से जुड़ी हुई बीमारी है। जो कि शरीर में खून के कमी के कारण हो सकती है। इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन वहीं बदलती हुई जीवन शैली और डाइट ये आज भी एक बड़ा रीज़न है।

सबसे पहले तो जानिए क्या होती है एनीमिया
हमारे खून में जो रेड ब्लड सेल्स होती हैं, जिन्हें कि आरसीबी भी कहा जाता है। ये सेल्स बॉडी में मौजूद टिश्यू तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। यदि बॉडी में आरसीबी की मात्रा कम होने लग जाए तो वहीं शरीर में से ऑक्सीजन का लेवल भी डाउन हो सकता है। और नया खून बनने में समस्या आ सकती है। इसी समस्या को एनीमिया कहा जाता है।

rajasthan poor performance in anemia free campaign

जानिए एनीमिया कितने प्रकार के होते हैं-

विटामिन डेफिशियेंसी एनीमिया- इसमें विटामिन बी 12 की कमी के साथ-साथ फोलेट और आयरन की कमी भी शरीर में हो जाती है।

थैलेसीमिया- थैलेसीमिया में हीमोग्लोबिन के डीएनए में समस्या हो जाने की वजह से खून की कमी होने लगती है।

सिकल सेल एनीमिया- इसमें रेड ब्लड सेल्स का सिकल का शेप लेने पर रक्त धमनियों से न गुजर पाने के कारण।

अप्लास्टिक एनीमिया- इसमें बोन मेरो द्वारा नए ब्लड सेल्स का निर्माण नहीं करने के कारण।

आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया- आयरन की कमी के कारण शरीर में खून की कमी होने लगती है।

खून की कमी एनीमिया के लक्षण
- आंखों के नीच काले घेरे
- सिर में दर्द होते रहना
-सीने में जलन व दर्द का होना
- स्किन का पीले रंग का हो जाना
- चक्कर आना
-थकान महसूस होते रहना

अब जानिए कि रक्तालपता एनीमिया के होने के पीछे का कारण क्या है
खून की जब भी बॉडी में कमी होने लग जाती है और शरीर के पास सही मात्रा में रेड ब्लड सेल्स के न होने से रक्तालपता एनीमिया हो सकती है। इसके पीछे के और भी कारण है।
- अत्यधिक खून बहने की वजह से रेड ब्लड सेल्स में कमी आ जाना
- यदि आपका इम्यून सिस्टम रेड ब्लड सेल्स को नष्ट कर रहा हो
- बॉडी में सही मात्रा में रेड ब्लड सेल्स न बन पा रहा हो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zbjc6J

No comments

Powered by Blogger.