Header Ads

Benefits of Listening Music: जानिए म्यूजिक सुनना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

नई दिल्ली। Benefits of Listening Music: म्यूजिक का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। आज के समय में मानसिक तनाव भी काफी बढ़ने लगा है। कोरोना काल में मानसिक तनाव के भी काफी मामले सामने आए हैं। कई लोगों को दैनिक रूप से तनाव और चिंता का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए, सबसे आसान विकल्पों में से एक धीमी गति वाला म्यूजिक सुनना।

म्यूजिक मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होता है। म्यूजिक हमारी सेहत को भी प्रभावित करता है। जब हम अपना पसंदीदा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारे दिमाग से एक रसायन का स्राव होता है। इसे डोपामाइन कहते हैं। यह हमारे मूड को सकारात्मक बनाने में मददगार होता है। जब भी हम कोई अच्छा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारा दिमाग डोपामाइन रिलीज करता है। इसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है। आइए जानते हैं म्यूजिक सुनने के फायदे के बारे में।

म्यूजिक सुनने के फायदे

  • जिन लोगों को दिल संबंधी कोई बीमारी है उन्हें खूब गाने सुनने चाहिए। जब हम अपना पसंदीदा गाना सुन रहे होते हैं तब हमारे दिमाग से एंडॉर्फिन नाम का हार्मोन निकलता है। यह हार्मोन दिल संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होता है।
  • म्यूजिक डिप्रेशन के खतरे को कम करने में सहायक होता है। म्यूजिक डिप्रेशन को जोखिम को कर देता है। एक शोध के अनुसार म्यूजिक थैरेपी से स्ट्रेस और एन्जाइटी की समस्या से बचा जा सकता है।
  • म्यूजिक आर्थराइटिस जैसी बिमारी के पेन को कम करता है।
  • म्यूजिक से आपके शरीर में इम्मुनोग्लोबुलिन ए में वृद्धि होती हैं। यह एंटीबॉडी श्लेष्म प्रणाली में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है और कोशिकाओं को स्वस्थ रखती है। जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता हैं।
  • म्यूजिक सुनना दिमाग को हमेशा सेहतमंद बनाए रखता है। शोध का कहना है कि म्यूजिक सुनना दिमाग के व्यायाम की तरह होता है।
  • म्यूजिक मेडिटेशन से आपका तनाव कम होता है, जिसकी वजह से आप चैन की नींद ले पाते हैं। यदि आप रात में सोने से पहले लाइट और सुकून भरी कोई मधुर म्यूजिक सुनें, तो मूड रिफ्रेश और रिलैक्स होता है। इससे नींद अच्छी आती है।
  • अच्छा म्यूजिक सुनना डोपामाइन को रिलीज करने में मदद करता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है। शोधों में म्यूजिक सुनने और मस्तिष्क के विकास के बीच एक मजबूत संबंध पाया गया है। म्यूजिक सीखने वाले बच्चों में मस्तिष्क के विकास और याद्दाश्त बेहतर पाई गई। स्ट्रोक जैसी बीमारी का जोखिम भी कम होता।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lTPJXo

No comments

Powered by Blogger.