Header Ads

इसबगोल: पेट की समस्याओं के लिए रामबाण, जानिए इसके 4 जबरदस्त फायदे

Isabgol Benefits: इसबगोल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में इसबगोल का इस्तेमाल औषधियों के रूप में किया जाता है। इसबगोल वास्तव में प्लांटेगो ओवाटा नामक पौधे के बीज की भूसी होती है। इसबगोल की भूसी सफेद रंग की होती है। भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण इसबगोल को पेट से जुड़ी और कब्ज की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है। लेकिन इसबगोल की भूसी पेट के अलावा भी कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसबगोल वजन को कम करने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं इसबगोल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

इसबगोल के फायदे
1. पेट के लिए फायदेमंद
पेट के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसबगोल पेट में मौजूद अतिरिक्त पानी को तीव्रता से सोख लेता है, जिससे पाचन प्रणाली सक्रिय हो जाती है। साथ ही ये आंतों की कार्य प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे मल त्याग में आसानी रहती है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए इसबगोल के साथ दही का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसबगोल में जिलेटिन मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसबगोल ग्लूकोज के टूटने के अवशोषण को रोकता है।

3. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसबगोल शरीर में ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है। साथ ही ये दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े-कहीं असली के चक्कर में नकली बादाम तो नहीं खा रहे आप , जानिए कैसे पहचाने

4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसबगोल फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसबगोल पेट में जाकर पानी को सोख लेता है और फूलने लगता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिसकी वजह से शरीर में उतनी ही कैलोरी जा पाती है, जितनी उसे जरूरत होती है।


इसबगोल के कुछ दुष्प्रभाव
इसबगोल के कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, लेकिन ये दुष्प्रभाव आम तौर पर हल्के होते हैं और कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं। इसबगोल के कुछ दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं:

पेट में ऐंठन
पेट फूलना
गैस बनना
दस्त
उल्टी
गले में खराश
सांस लेने में तकलीफ
यदि आपको इनमें से कोई भी दुष्प्रभाव हो तो इसबगोल का सेवन बंद कर दें और अपने डॉक्टर से बात करें।

यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो इसबगोल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करना सुनिश्चित करें। इसबगोल का सेवन बच्चों के लिए भी सुरक्षित नहीं है।



डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Oi6mR18

No comments

Powered by Blogger.