Header Ads

Benefit of Milk: बच्चों से बुजुर्गों तक दूध है बेहद जरूरी, फायदे हैं अनेक

जयपुर। दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है क्योंकि शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्त्वों की करीब 80 फीसदी पूर्ति इससे होती है। आयुर्वेद में भी दूध को श्रेष्ठ द्रव्य व प्राण देने वाला कहा गया है। शरीर में दूध की जरूरत उस समय से हो जाती है जब एक बच्चा गर्भाशय में होता है क्योंकि इस दौरान उसके शरीर के साथ हड्डिया विकसित हो रही होती हैं। इसलिए दूध हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

 

इतना है जरूरी

  • 0-6 माह : दूध ही एकमात्र आहार उसमें पोषक तत्त्वों की पूर्ति करता है।
  • 6 माह से 2 वर्ष : इस दौरान बच्चे के शारीरिक, मस्तिष्क के विकास के लिए ये जरूरी है।
  • 2-18 वर्ष बढ़ती शारीरिक और मानसिक गतिविधि के साथ बॉडी में प्रोटीन, विटामिन-डी और कैल्शियम की पूर्ति होना जरूरी है।
  • 18-60 वर्ष : शरीर में लंबे समय तक हड्डियों की मजबूती और ऊत्तकों की मरम्मत के लिए, दूध औषधि की तरह काम करता है।

यह भी पढ़ें- Summer Lipstick Guide: किस तरह हॉट सीज़न के लिए परफेक्ट लिपस्टिक का करें चयन, जानें यहां

कौन सा दूध अधिक बेहतर
नवजात के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम है। छह माह उसे मां का दूध ही देना चाहिए। बच्चों व बड़ों के लिए गाय का दूध बेहतर बताया गया है। गाय का दूध उपलब्ध न होने पर भैंस या बकरी का दूध ले सकते हैं। ये विकल्प न होने पर ही विशेषज्ञ पैकेट वाला दूध लेने की सलाह देते हैं। जिन्हें सीधे दूध लेने में समस्या है वे दही, पनीर, श्रीखंड, छेना या फ्लेवर मिलवा के रूप में ले सकते हैं खासकर बच्चे, क्योंकि वे लेना पसंद नहीं करते।

  • 28% तक दूध का प्रोडक्शन राजस्थान में बढ़ा है। ये आंध्र प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • हृदय रोग में फायदेमंद: दूध में अर्जुन चूर्ण मिलाए व गर्म करें फिर इसे गुनगुना पीएं।
  • अलसर या एसिडिटी में ठंडा दूध ही लें। इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर में बन रही अम्ल को खत्म करता है।
  • 14 साल की उम्र में लड़के और 12 साल की उम्र में लड़कियों की हड्डियों में सबसे ज्यादा कैल्शियम अवशोषित होता है।
  • 12% दूध का प्रोडक्शन पूरे राजस्थान में होता है। भैंसों की संख्या में ये देश का दूसरा बड़ा राज्य है।

यह भी पढ़ें- Remove Dandruff the Natural Way: डैंड्रफ व बालों में खुजली से परेशान हैं तो अपनाइए ये होम रेमेडीज


दूध में हैं ये पोषक तत्व

  • कैल्शियम : ये शरीर की हड्डियों का घनत्त्व बढ़ाकर मजबूत बनाता है।
  • प्रोटीन: ये शरीर की मांसपेशियों और उत्तकों को रिपेयर करने का काम करता है।
  • विटामिन-ए : ये एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है जो आंखों रोशनी व इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ फ्री रेडिकल को कम करता है।
  • पोटेशियम : हृदय के लिए काफी फायदेमंद होने के साथ बीपी नियंत्रित रखता है।
  • विटामिन-डी : शरीर में कैल्शियम के बेहतर अवशोषण के लिए विटामिन-डी जरूरी है।
  • फास्फोरस : ये कैल्शियम के साथ मिलकर दांतों को मजबूती देता है।
  • कैसीन : ये दांतों की ऊपरी लेयर को मजबूत बनाता है ताकि दांतों में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा बरकरार रहे।

कब और कितना लें
दूध लेने का सबसे अच्छा समय सुबह और रात है। सुबह नाश्ते में इसे शामिल करें और रात में सोते समय गुनगुना दूध लेना कई तरह से फायदेमंद है। 200-200 ग्राम दूध दिन में 2 से 3 बार लिया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/imNdA7R

No comments

Powered by Blogger.