Header Ads

जानिए कच्चा अंडा और दूध सेहत के लिए कितना लाभदायक है

नई दिल्ली : कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। साथ ही इससे कई अन्य फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से होने वाले फायदे के बारे में ।

कच्चा अंडा मिलाकर पीने से होने वाले फायदे

1. मांसपेशियों को मजबूत करने में असरदार
कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। दरअसल, अंडा और दूध प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अंडे का सफेद हिस्सा एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन से भरपूर होता है जो आपके शरीर में प्रोटीन के अवशोषण को बढ़ावा देता है। इससे आपकी मांसपेशियां बढ़ती हैं। अगर आप मांसपेशियों को बेहतर तरीके से निर्माण करना चाहते हैं, तो कच्चे को दूध में मिलाकर पिएं। कई पहलवान और बॉडी बिल्डर्स इसी तरह से कच्चे अंडे और दूध का सेवन करना पसंद करते हैं।

2. वजन को रखे संतुलित
वजन को संतुलित बनाए रखने के लिए भी आप कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पी सकते हैं। दरअसल हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही इससे आपके शरीर का ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रहता है। अंडा और दूध आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। यह भूख को दबाने में मददगार होता है। दूध के साथ कच्चे अंडे का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है।

3. मूड को करे बेहतर
कच्चा अंडा दूध में मिलाकर पीने से आपका मूड भी बेहतर हो सकता है। दरअसल इसमें विटामिन बी 12 होता है जो आपके मूड को उत्तेजित करता है। साथ ही इससे स्ट्रेस दूध हो सकता है। इसके अलावा देसी अंडे में विटामिन बी 6 फोलेट जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं।

4. आंखों को सुरक्षित रखने में असरदार
आंखों के लिए भी कच्चा अंडा और दूध लाभकारी हो सकता है। एनसीबीआई पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिंक आंखों के लिए काफी होता है। दूध में जिंक भरपूर रूप से मौजूद होता है। वहीं अंडा भी आपकी आंखों को सुरक्षित रखने में लाभकारी है। इसमें ल्यूटिन और जियाजैंथिन पाया जाता है। जो आंखों को सुरक्षित रखने में लाभकारी है। ऐसे में अंडे के साथ दूध पीने से आपकी आंखे सुरक्षित रह सकती हैं।

5. बालों के लिए फायदेमंद
कच्चा अंडा और दूध बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल बालों का निर्माण प्रोटीन से होता है। अंडा और दूध प्रोटीन से भरपूर आहार है। ऐसे में आप इन दोनों के मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंडा और दूध बायोटिन विटामिन बी 12 और पैंटोथेनिक एसिड का भी अच्छा स्त्रोत होता है जो बालों को झड़ने से रोकने में मददगार होती है। इसके अलावा सफेट बालों की परेशानी को दूर करने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि कच्चा अंडा और दूध स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। अगर आप गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से बचें। पेट से जुड़ी परेशानी होने पर कच्चा या फिर अधपके हुए अंडे का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oe5IAH

No comments

Powered by Blogger.