Header Ads

एक्सपर्ट से जानिए सेब खाने का सही समय और इसके फायदे

नई दिल्ली: आप सेब का इस्तेमाल किसी भी वक्त कर सकते हैं लेकिन सुबह के समय में सेब का सेवन अधिक लाभकारी होता है। आज हम आप को सेब खाने का सही समय और उसके फायदे के बारे बताएंगे ।

सेब खाने का सही समय क्या है
डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि सेब किसी भी समय खाया जा सकता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हालांकि अगर सुबह के समय आप सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपको अधिक लाभ होता है। दरअसल, सेब में फाइबर और पेक्टिन भरपूर रूप से मौजूद होता है। ऐसे में रात के वक्त इसका सेवन करने से पचने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सुबह के वक्त इसका सेवन आपके लिए बेस्ट टाइम हो सकता है। सुबह अगर आप रोजाना सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं।

सुबह के समय सेब खाने से होने वाले फायदे

1. कोलेस्ट्रॉ़ल को करे कंट्रोल

रोजाना सुबह के समय सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है तो सेब को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

2. कब्ज में दिलाए राहत
कब्ज और गैस की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए सेब का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज की शिकायत को दूर करता है। अगर आपको कब्ज है तो सुबह नास्ते के तौर पर सेब का सेवन कर सकते हैं।

3 . अल्जाइमर रोग से करे बचाव
रोजाना सुबह सेब का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्या से बचान किया जा सकता है। दरअसल, सेब का सेवन करने से मस्तिष्क की कोशिकाएं की सुरक्षा बोती है। इससे अल्जमाइमर होने का खतरा कम रहता है।

4. स्किन की बढ़ाए खूबसूरती
चेहरे पर निखार लाने के लिए आप रोजाना सेब का सेवन कर सकते हैं। सुबह रोजाना सेब का सेनम करने से चेहरे पर मौजूद सफेद दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ सकता है। साथ ही आपके फेस पर मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी भी कम हो सकती है। इसलिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें।

5 . हड्डियों को करे मजबूती
सेब में फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर रूप से मौजूद होता है। अगर आप प्रतिदिन सेब का सेवन करते हैं, तो आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। साथ ही इससे शारीरिक थकान भी कम होती है।

सेब स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आप किसी भी वक्त इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा फायदे के लिए सुबह के वक्त इसका सेवन किया जा सकता है। वहीं रात के समय कम मात्रा में सेब खाने की कोशिश करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HxIA7U

No comments

Powered by Blogger.