Header Ads

अक्सर दांत दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन आसन से घरेलू उपायों को

नई दिल्ली। दातों में दर्द की बात करें तो कई बार ये असहनीय हो जाती है। दांत में दर्द होने के पीछे भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि दातों को सही से साफ़ न रखना, सड़न का हो जाना, कैल्शियम की कमी, किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन हो जाना आदि। इससे दांत धीरे-धीरे कमजोर होते हुए भी चले जाते हैं। हम में से बहुत लोग दांत दर्द होने पर कई सारी दवाओं का सेवन कर लेते हैं तब भी उनको दांत के दर्द की समस्या से राहत नहीं मिलती है। आज हम आपको इनसे दूर करने के कुछ आसान से उपायों के बारे में बतायेंगें। इन घरेलू नुस्खों को आप यदि अपनाते हैं तो आपको दांत दर्द कि समस्या से काफी हद तक लाभ मिल सकता है।

अक्सर दांत दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन आसन से घरेलू उपायों को
  • प्याज
    प्याज कि बात करें तो ये सेहत के लिए तो लाभदायक होती है। माना जाता है कि इसका सेवन यदि आप गर्मी के मौसम में करते हैं तो ये लू लगने से बचाने का काम करता है। वहीं प्याज का सेवन दर्द की समस्या से भी आराम दिला सकता है। इसमें एंटी सेप्टिक, एंटी एलर्जिक, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी कार्सिनोजेनिक जैसे अनेकों तत्त्व मौजूद होते हैं जो कि मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में हमारी सहायता कर सकते हैं। साथ ही साथ दर्द कि समस्या को कम करने में भी कारगर साबित होते हैं। इसलिए दांत दर्द की समस्या से यदि आप निजात पाना चाहते हैं तो प्याज का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
  • सरसों का तेल
    सरसों के तेल को तो आप खाना पकाने के रूप में इस्तेमाल करते ही होंगें। पर क्या आपको पता है कि ये सिर्फ खाने को पकाने के रूप में ही नहीं बल्कि दांत दर्द की समस्या से भी निजात दिला सकते हैं। आप दांत दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए सरसों के तेल को दांत में मालिश कर सकते हैं। और फायदे के लिए इसके तेल में आप नमक भी मिला सकते हैं। ये दर्द की समस्या से तो निजात दिलाएगा ही साथ ही साथ दातों के पीलेपन की समस्या को भी दूर कर देगा।
  • हींग
    हींग का सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगें। हींग के सेवन से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। वहीं हींग से जुड़े और फायदों की बात करें तो ये दांत दर्द की समस्या को ठीक करने में कारगर साबित होती है। दांत के दर्द होने पर आप एक चुटकी हींग को मौसमी के रस में बराबर की मात्रा में मिला लें। अब इसमें रुई में भिगो लें और दर्द हो रहे दांत के पास रख दें। ये दांत दर्द की समस्या से बहुत ही ज्यादा राहत देने का काम करता है।
  • नींबू
    नींबू का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगें। इसका सेवन बॉडी को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। और ये दांत दर्द कि समस्या में राहत दिलाने का काम करता है। दांत में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप दांत में दर्द वाली जगह पर नींबू के टुकड़े को रख लें। इससे थोड़ी ही देर दर्द का एहसास काफी हद तक कम हो जाएगा और आपको आराम मिलेगा।
  • लौंग
    दांत के दर्द की समस्या को कम करने में लौंग का सेवन काफी फायदेमंद होता है। लौंग एक साधारण सा मसाला है जो घरों में आपको आसानी से मिल जाता है। दांत दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए आप लौंग को दर्द हो रहे दांत के नीचे दबाकर रखें। इसके आलावा आप दर्द हो रहे दांत पर लौंग के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये आपको जल्द से जल्द राहत दिलाने का काम करेगा। और दर्द की समस्या से आपको आराम भी मिलेगा।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nLb8Sg

No comments

Powered by Blogger.