Header Ads

Benefits of Sweet Potato: जानिए सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

नई दिल्ली। Benefits of Sweet Potato: शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। शकरकंद का सेवन सर्दियों में करना काफी लाभदायक होता है। यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। शकरकंद में बड़ी मात्रा में विटामिन सी और ए, पोटेशियम, सोडियम, एंटीऑक्साइड और फाइबर मौजूद होता है जो कि शरीर को गर्मी प्रदान करता है। शकरकंद खाने से न सिर्फ सर्दियों में शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि ये हमें कई गंभीर बीमारियों में राहत पाने में भी मदद करता है। शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, यानी इससे शुगर बढ़ाने वाले तत्व मौजूद नहीं होते। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के बेहतर फूड है। सर्दियों में जिस बदलाव से शरीर को गुजरना पड़ता है, उसमें शकरकंद का सेवन एकदम फिट है। आज जानते सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे के बारे में।

सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे

  • शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। यानी इसमें मौजूद तत्व खून में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देते। दूसरी ओर एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण शकरकंद का सेवन शुगर को जल्दी अवशोषण करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं।
  • शकरकंद में विटामिन ए की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। शकरकंद में बीटी कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो विटामिन ए में बदल जाता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन्‍स होते हैं, जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसे खाने से आपकी त्वचा में चमक आती है। साथ ही चेहरे पर जल्द झुर्रियां नहीं पड़तीं। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है, जिससे आप जवान और खूबसूरत बने रहते हैं।
  • शकरकंद पोटैशियम और फाइबर की मात्रा से भरपूर होता है, जिसे खाने से दिल से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं। इसका सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
  • बढ़ते हुए बच्चों के लिए शकदकंदी बहुत जरूरी होती है। अगर बच्चों की ग्रोथ अचानक रुक जाए तो को शकरकंद का सेवन करवाना शुरू कर दें। इससे बच्चों को सारेे पोषक ततेव आसानी से मिलेगे और शारीरिक विकास भी अच्छी तरह से होगा।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EI19El

No comments

Powered by Blogger.