Header Ads

Weight loss : थाई और बेली फैट हटाने के लिए 5 सबसे असरदार एक्सरसाइज

नई दिल्ली। थाई और बेली एरिया के फैट इतने जिद्दी होते हैं कि आसानी से नहीं जाते। इन्हें हटाने के लिए आपने भी तरह-तरह के उपाय जरूर अपनाएं होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ 5 चुनिंदा खास एक्सरसाइज लेकर आए हैं। जिसे अपनाकर आप अपने थाई एरिया और बेली एरिया से फैट कम कर सकते हैं। पर हां इन एक्सरसाइज को आपको रेगुलर बेसिस पर करना होगा तो ही आपको इसका रिजल्ट मिलेगा।

tigh.jpgcrunch.jpg

क्रंच एक्सरसाइज
क्रंच एक्सरसाइज मुख्य तौर पर पेट की मांसपेशियों के निर्माण के लिए जानी जाती है। यह रेक्टस एब्डोमिनिस और अन्य मांसपेशियों को भी टोन करता है। अपनी पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ें। अपने पेट की मांसपेशियों पर दबाव डालकर अपने कंधों को उठाएं और कुछ देर रोक लें। इसे 15 बार दोहराएं। इससे से पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं।

m_llll.jpg

माउंटेन क्लाइंबर

माउंटेन क्लाइंबर भी पेट और थाई कम करने के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करने से कोर मसल्स पर टेंशन क्रिएट होती है औप पेट भी पुश होता है। इसे करने पर असर जल्दी दिखने लगता है।इसे करने के लिए पहले आपको पुशअप स्थिति में आना है। अब कोर व हिप्स को टाइट रखते हुए एक ही जगह पर रनिंग करने जैसी स्टेप्स करें। यानी कि जैसे आप पहाड़ चढ़ रहे हों उस समय आपकी पोजिशन वैसी रहेगी। कोर जितना टाइट होगा, आपके मसल्स उतने ही बेहतर तरीके से काम करेंगे और फैट भी बर्न होगा।

doubel.jpg

डंबल ओवरहेड लंज
इस एक्सरसाइज को करते समय पैर के साथ हिप्स, लोअर बैक, कंधे आदि की मसल्स भी इन्वॉल्ब हो जाते हैं। इसलिए ये भी पेट और थाई कम करने की अच्छी एक्सरसाइज है।

plank.jpg

प्लैंक
प्लैंक एक्सरसाइज के कई प्रकार हैं। हर प्लैंक की अलग-अलग पोजिशन होती है। जानें कुछ प्लैंक एक्सरसाइज और उन्हें कैसे करें, इस बारे में।
साधारण फुल प्लैंक आर्म एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले पुश-अप्स पोजिशन में आ जाएं। ध्यान रहे कि शरीर बीच से न झुके। अब जितनी देर हो सके इसी स्थिति में रहने की कोशिश करें। सांस भी रोके रखने की कोशिश करें।

m_llll.jpg

साइड लेग एक्सरसाइज

साइड लेग उठाना एक और एक्सरसाइज है जिसे आप अपने वर्कआउट की रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस अभ्यास में शरीर के मध्य रेखा से पैर को बाहर धकेला जाता है। साइड लेग ग्लूटस, जांघों और कूल्हे की मांसपेशियों पर असरदार तरीके से काम करता है। यह जांघ की चर्बी को कम करने के लिए एक प्रभावी व्यायाम है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WJuIEW

No comments

Powered by Blogger.