Header Ads

Mouth Ulcers: अगर आप भी मुंह के छालों से छुटकारा पाना चाहते है तो आजमाएं घरेलू उपचार

नई दिल्ली। Mouth Ulcers: मुंह में छाले होने की समस्या इतनी आम है। यह छाले जीभ, होंठों और उसके आसपास ही होते हैं। दरअसल, ये एक तरह के संक्रामक वायरस के कारण होते हैं। इस वायरस को 'हर्पीस सिंपलेक्स वायरस' कहा जाता है। मुंह में छाले हो जाने पर इसकी साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता है जिससे कि आगे न बढ़े।

मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं। अक्सर लोग इसे पेट की गर्मी, कब्ज, हार्मोन का असंतुलन और लड़कियों में पीरियड्स भी मुख्य कारण हो सकता है। मुंह के छाले को माउथ अल्सर भी कहा जाता है। ये व्हाइट या रेड पैच जैसे दिखते हैं। आइए जानते हैं मुंह के छालों को ठीक करने के वाले नुस्खों के बारे में।

  • शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपके मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है। अगर आपको जल्द राहत चाहिए तो अपने मुंह के छालों पर शहद लगाएं। इससे जल्द आराम मिलेगा।
  • हल्दी का पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे अपने छालों पर लगाएं। हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी से भरपूर होती है जो छालों को न ठीक करती है बल्कि दोबारा होने से भी रोकती है।
  • टमाटर का रस एक गिलास पानी में मिलाकर कुल्ले करने से छाले मिट जाते हैं।
  • अनार में भरपूर मात्रा में ऐसे विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं जो मुंह के इंफेक्शन से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए आप अनार के दानों का सेवन करें। इसके अलावा अनार की छाल का पाउडर बना लें और इसे मुंह में रगड़े या फिर काढ़ा बनाकर से कुल्ला कर लें।
  • नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि नारियल का तेल अल्सर को ठीक करने में मदद करता है। आप दिन में कई बार नारियल का तेल लगाएं। आप इसे मुंह में रात को लगाकर सो जाएं। नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो अल्सर के कीटाणुओं को मारने का काम करता है।
  • आप अपने मुंह में होने वाले छालों को एलोवेरा जेल की मदद से भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को अपने मुंह के छालों पर लगाएं। इससे आपके मुंह को ठंडक मिलेगी। साथ ही छाले भी ठीक होने लगेंगे।
  • लौंग का तेल मुंह के छालों के दर्द से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसलिए मुंह में लौंग का तेल लगाना चाहिए।
  • नमक को पानी में मिलाकर गरारा करें, ताकि मुंह साफ रहे और ठंडी चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। दही, छाछ और फलों का जूस पिएं या फिर आइसक्रीम से भी आप को राहत मिल सकती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FkTgpo

No comments

Powered by Blogger.