Header Ads

Health Benefits of Soybean: जानिए सोयाबीन खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में

नई दिल्ली। Health Benefits of Soybean: सोयाबीन में कई तरह के विटामिंस, मिनरल्‍स और प्रोटीन मौजूद होते हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित, वजन घटाने और दिल को दुरुस्‍त रखने में मदद करते हैं। सोयाबीन नींद से जुड़े विकारों और पाचन में भी सुधार लाता है। सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है। इसमें मिनरल्स के अलावा, विटमिन बी कॉम्प्लेक्स और विटमिन ए की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है।

यह शरीर को एनीमिया और ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारियों से भी दूर रखता है। महिलाओं में खानपान की कमी के कारण कमजोर हडि्डयों का होना एक आम समस्या है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ही इनमें ओस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर सोयाबीन को डाइट में शामिल किया जाए तो इस खतरे से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं सोयाबीन के फायदे के बारे में।

सोयाबीन खाने के फायदे

  • महिलाओं के मासिक धर्म बंद होने से शरीर में एस्ट्रोजन की कमी हो जाती है। जिससे महिलाओं की हड्डियों का तेज़ी से नुकसान होने लगता है। इस वजह से उन्हें ऑस्टियोआर्थराइटिस की बीमारी जकड़ लेती है और घुटनो में दर्द भी रहने लगता है। इस स्थिति में सोयाबीन बहुत ही फायदेमंद होता है। सोयाबीन में उपस्थित फायटोएस्ट्रोजेंस शरीर में एस्ट्रोजन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। इसलिए 3 से 4 महीने तक सोया का उपयोग करने से महिलाओं की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • सोयाबीन में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ई, बी कॉम्लेक्स, थाइ‍मीन, राइबोफ्लेविन अमीनो अम्ल, सैपोनिन, साइटोस्टेरोल, फेनोलिक एसिड एवं अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जो फायदेमंद होते हैं।
  • सोयाबीन मानसिक संतुलन को ठीक करके दिमाग को तेज करता है।
  • सोयाबीन खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और हृदय रोग को रोकने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। सोयाबीन का सेवन करने से रक्त संचार को प्रभावित करने वाले कण को कम किया जा सकता है। सोयाबीन डायबीटीज और हार्ट डिजीज की रोकथाम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद अनसैचरेटेड फैट्स बैड कलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो रोजाना सोयाबीन खाएं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
  • सोयाबीन हड्ड‍ियों के लिए लाभदायक है। यह हड्ड‍ियों को पोषण देता है जिससे वे कमजोर नहीं होती और हड्डी टूटने का खतरा भी कम होता है। इसका सेवन हड्ड‍ियों की सघनता को बढ़ाने में सहायक है।
  • सोयाबीन शरीर के विकास में मदद करता है। यह त्वचा, मांसपेशियां, नाखून, बाल के विकास में मदद करता है। इसके अतिरिक्त यह फेफड़ों, हृदय, शरीर के आंतरिक भागो की रचना में भी मदद करता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C6CjwU

No comments

Powered by Blogger.