Header Ads

Benefits of Makhanas: जानिए मखाने के फायदे स्वास्थ्य के लिए कितने लाभदायक होते है

नई दिल्ली। Benefits of Makhanas: सूखे मेवे में शामिल होने वाले मखाना को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है बहुत से लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं। मखाना में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। मखाने पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है।

मखाने में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ट्यूमर प्रभाव पाए जाते हैं। इसके अलावा इसका सेवन बुखार, पाचन तंत्र सुधारने में और दस्त के लिए भी किया जाता है। मखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है। अगर इसे नियमित तौर पर सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो इसके अनगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं। इसमें मैगजीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, थायमीन, प्रोटीन और फास्फोरस होता है। इसका उपयोग व्रत में भी किया जाता है। आइए जानते हैं मखाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है।

मखाना के स्वास्थ्य लाभ

  • मखाने ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इनमें कम कैलोरी और ग्लाइसेमिक के इंडेक्स होते हैं, जो डायबिटीज के रोगियों के ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद करते है।
  • मखाना केवल शुगर के मरीजों के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
    हमारा लिवर सारे कचरे को खत्म कर हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। मखाना लिवर को ठीक से काम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।
  • मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
  • मखाने में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इसके नियमित उपयोग से शरीर में प्रोटीन की आवश्यक मात्रा की पूर्ति के साथ, उसकी कमी से होने वाली कई समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
  • मखाने में एथेनोल नामक एक तत्व पाया जाता है, जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मखाना कमल के बीज से प्राप्त होता है, जो मोटापे को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
  • हमारे शरीर को उचित पाचन के लिए फाइबर की आवश्यकता होती है। मखाने फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते है। ये कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
  • मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lCWQmQ

No comments

Powered by Blogger.