Header Ads

Benefits of Dried Apple: जानिए सूखे सेब खाने के फायदे के बारे में

नई दिल्ली। Benefits of Dried Apple: सेब में उपयोगी एंटीऑक्सिडेंट, फ्लैनोनोड्स और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होते है। सेब में पॉलिफेलोल अच्छी मात्रा में होते है जो कि सेब के गूदे और छिलके दोनों में पाया जाता है, यह एंटीआक्‍सीडेंट के रूप में काम करता है। सूखे सेब को दुनिया भर में खाया जाता है। सूखे सेब को काटकर इसका पूरा पानी निकालकर इसे सूखाया जाता है।

सूखे सेब में कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेहत के लिए भी सूखे सेब काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे लोग स्नैक्स के रूप में खाते हैं। सूखे सेब में विटामिन ए और सी होते हैं। ये विटामिन आपकी हड्डियों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन बी-6 भी होता है जो कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ न्यूरॉन्स के काम काज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसी तरह सूखे सेब खाने के फायदे कई हैं। आइए जानते हैं सूखे सेब खाने के फायदे के बारे में।

सूखे सेब खाने के फायदे

  • सूखे सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें फैट की मात्रा भी न के बराबर होती है। फाइबर मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और तेजी से फैट पचाकर वजन घटाने में मददगार है।
  • आयरन और पोटेशियम दोनों ही हमारे ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने में मददगार हैं। सूखे सेब आयरन से भरपूर होते हैं। ये रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने और शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं तो, पोटेशियम ब्लड सेल्स को हेल्दी रखता है और उनकी चौड़ाई बढ़ाने में मदद करता है। इससे ब्लड आराम से सर्कुलेट होता है और शरीर के हर अंग तक पहुंचाता है। साथ ही पोटेशियम न्यूरॉन्स और मस्तिष्क गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। तो, इस तरह से दोनों ही शरीर को हेल्दी रखने में मददगार हैं।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में सूखे सेब मददगार होते हैं। इनमें विटामिन सी होता है जो कि शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाता है। ये इम्यून सेल्स को मजबूत करता है और शरीर को मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही सूखे सेब एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत होते हैं। ये ऐसे पदार्थ हैं जो फाइन रेडिकल्स के कारण आपकी कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं।
  • सूखे सेब में विटामिन बी होते हैं जो हार्मोन, मस्तिष्क और ऊर्जा के लिए अच्छे होते हैं। पर सबसे ज्यादा फायदा हमारे होर्मोनल हेल्थ को होता है। ये विटामिन बी 5 और विटामिन बी 6 से भरपूर है जो कि हार्मोनल संतुलन में सुधार करता है।
  • सूखे सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। अघुलनशील फाइबर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30yR5yp

No comments

Powered by Blogger.