Header Ads

टोक्यो ओलंपिक के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव - जापान प्रधानमंत्री आबे

Shinzo Abe Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो| दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस महामारी के बावजूद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को कहा कि ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आबे के हवाले से कहा, "हम सबसे पहले संक्रमणों के प्रसार को दूर करने और बिना किसी अड़चन के तय योजना के अनुसार ओलंपिक आयोजित करने की उम्मीद करते हैं।"

आबे ने कहा, "मैं फुकुशिमा जाना चाहता हूं और वहां पर ओलंपिक मशाल रिले की शुरुआत का गवाह बनना चाहता हूं।"

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक खेलों का शुभारम्भ 24 जुलाई से टोक्यो शहर में होगा। जो कि 9 अगस्त तक खेले जाएंगे। ऐसे में कोरना वायरस के चलते अक्सर ओलम्पिक खेलों का होने या ना होने पर सवाल उठता रहता है। जिसके चलते जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अब रास्ता साफर कर दिया और इसके कार्यक्रम में कोई भी बदलाव ना करने की बात कही है। 

 



from India TV: sports Feed

No comments

Powered by Blogger.