Header Ads

अनियमित जीवन-शैली दे रही है दिल की बीमारी को बुलावा, जानिए क्या है विशेषज्ञों की राय

एक स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन मिलना जरूरी है। भोजन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और हम सक्रिय होकर, दिन भर के काम ठीक से पूरा कर पाते हैं। सही भोजन हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करता है।

Heart Attack

एक स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन मिलना जरूरी है। भोजन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और हम सक्रिय होकर, दिन भर के काम ठीक से पूरा कर पाते हैं। सही भोजन हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करता है। भोजन से हमें केवल पोषक तत्व ही नहीं मिलते हैं, बल्कि यह हमारी हडि्डयों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन केवल पौष्टिक भोजन मिलना ही पर्याप्त नहीं है। इससे भी ज्यादा जरूरी है सही समय पर भोजन करना। आज लोगों के काम करने के तरीके में बदलाव हुआ है। इसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा है। बदलती जीवन-शैली में रहन-सहन के साथ खान-पान का समय भी अनिश्चित हो गया है। सुबह देर से जागना, घंटों काम करना, देर से भोजन करना, रात देर तक जागना, हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनते जा रहे हैं। अगर भोजन सही समय पर न किया जाए तो इससे फायदा मिलने की बजाय नुकसान भी पहुंच सकता है।


No comments

Powered by Blogger.