Header Ads

Aaj ka Rashifal: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, सफलता मिलेगी

https://ift.tt/2RczMed
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें, यह संसार का नियम है। जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं, लोग उसी पर पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चले लाभ होगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में ड़ाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें जैसे हैं, वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता जरुर मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते है, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव हैं।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आयेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यचकीत करने वाले लाभ होंगे।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ-बुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे, पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे, धन लाभ संभव है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.