Header Ads

क्यों सूजती हैं उंगलियां ? कहीं किसी ​बीमारी का संकेत तो नहीं

कई लोगों से आपने सुना होगा कि सुबह के समय उनकी उंगलियों में सूजन रहती हैं। कई बार अंगुठियां भी नहीं निकल पाती या पहनने में दिक्कत आती है। हालांकि यह चिंता का कारण नही हैं, लेकिन इसके प्रति लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। यदि आपको उंगलियों में सूजन की ज्यादा परेशानी है, तो डॉक्टर्स को जरूर दिखाएं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन कारणों की वजह से भी उंगलियों में सूजन की समस्या रहती है।

शरीर में तरल की अधिकता
सूजन तब होती है जब शरीर का तरल पदार्थ ऊतकों या जोड़ों में इकट्ठा हो जाता है।इसके कारण आपको उंगली फूली हुई भी नजर आ सकती है। ज्यादा नमक खाना भी इसका एक कारण हो सकता है। इसके प्रति सचेत रहें और समय पर चिकित्सक को दिखाएं।

व्यायाम और गर्मी
वर्कआउट के दौरान हृदय, फेफड़ों और मांसपेशियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इसलिए व्यायाम के दौरान इन अंगों पर अधिक रक्त जाता है और आपके हाथों में कम प्रवाहित होता है। छोटी रक्त वाहिकाएं इस परिवर्तन पर प्रतिक्रिया करती हैं और फैलती हैं, और इससे आपकी उंगलियां सूज जाती हैं। कुछ ऐसा ही होता है जब आपका शरीर गर्म मौसम में तपता है। बॉडी ठंडी होने के लिए त्वचा में रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं ताकि गर्मी सतह से बाहर निकल सके। ये बिल्कुल सामान्य है।

चोट
चोट की स्थिति में भी उंगुलियां सूज सकती है। हो सकता है कि कोई लिगामेंट फट गया हो या उंगली में मोच आ गई हो। हड्डी खिसक या टूट गई हो। इस स्थिति में चिकित्सक को दिखाएं और बर्फ लगाएं।

गठिया
गठिया के कारण भी उंगलियां सूज जाती है। यह जोड़ों की परत को प्रभावित करता है
और सूजन, दर्द और कठोरता का कारण बनता है। लक्षण अक्सर सबसे पहले हाथ के जोड़ों में दिखाई देते हैं। इस स्थिति में अक्सर हाथ और पैर की उंगलियों में सॉसेज जैसी सूजन आ जाती है। इनका यदि समय पर उपचार नहीं किया जाए तो यह जोड़ों को नुकसान और शरीर की अन्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IBQfp9X

No comments

Powered by Blogger.