Header Ads

Raw Papaya For Women: महिलाओं की कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है कच्चा पपीता, पीरियड्स के दर्द से मिलती है राहत

Raw Papaya For Women: पपीता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। पपीते के साथ उसके पत्ते और बीजों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है। लेकिन कुछ चीजों में कच्चा पपीता पके हुए पपीते से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चे पपीते का सेवन करने से महिलाओं को कई तरह लाभ मिलते है। कच्चे पपीते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे मिनरल्स पाए जाते है, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। कच्चे पपीते का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स दर्द से राहत मिलती है। तो आइए जानते है कच्चे पपीते का सेवन करने से महिलाओं के स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदे के बारे में

महिलाओं के लिए कच्चे पपीते के फायदे

1. पीरियड्स दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द से पाने के लिए कच्चे पपीते का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कच्चे पपीते का सेवन करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोस्टाग्लैंडीन का लेवल बढ़ता है, जो दर्द को कम करता है। पीरियड्स के दौरान होने वाले समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कच्चा पपीता का सेवन फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: मखाना का सेवन करने से दूर होती हैं महिलाओं की कई समस्याएं, हड्डियों को मिलती है मजबूती

2. मां के दूध के लिए फायदेमंद
बच्चो को दूध पिलाने वाली मां के लिए कच्चे पपीते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कच्चा पपीता महिलाओं में दूध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शिशुओं में आहार की मात्रा पूरा हो जाती है। इसलिए दूध पिलाने वाली मां को कच्चे पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्चे पपीते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कच्चे पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है। साथ ही कच्चा पपीता सर्दी व खांसी को भी रोकने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: प्रेगनेंसी के दौरान बेझिझक खा सकती है ये 4 फल, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

4. यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में फायदेमंद
अक्सर ज्यादातर महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की समस्या रहती है। ऐसे में यूरिन इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए कच्चे पपीते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कच्चा पपीता शरीर में इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/P2d9nIJ

No comments

Powered by Blogger.