Header Ads

Jaggery Benefits: पाचन को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है गुड़, जानें इसके अन्य फायदे

Jaggery Benefits: गुड़ का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में गुड़ का इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि चीनी से होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में गुड़ फायदेमंद साबित होता है। गुड़ में विटामिंस, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कार्बोहाईड्रेट, कैल्शियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। गुड़ खाने से पाचन को मजबूती मिलती है। साथ ही ये शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गुड़ का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

गुड़ खाने के फायदे

1. पाचन को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन को मजबूत बनाने के लिए गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में फुक्रोज होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही गुड़ का सेवन करने से पाचन को मजबूती मिलती है।
यह भी पढ़े: अनार और चुकंदर का जूस पीने से मिलते है अनगिनत फायदे, हार्ट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में करता है मदद

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में सोडियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
एनर्जी बढ़ाने के लिए गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। जिससे शरीर को भरपूर रूप से एनर्जी मिलती है। साथ ही इसका सेवन करने से थकान भी दूर होती है।
यह भी पढ़े: तनाव को दूर करने में फायदेमंद होता है चेरी, जानें इसके कमाल के फायदे

4. हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में फायदेमंद
खून में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zsPkoZd

No comments

Powered by Blogger.