Header Ads

Home Remedies: क्या आप गले की जलन से हैं परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम

Home Remedies: गले में जलन कई वजह से महसूस हो सकती है। अक्सर गलत उल्टा सीधा खा पी लेने या बहुत देर से भोजन करने की वजह से गले में जलन महसूस होने लगती है। इसके अलावा सर्दी लगना या नाक बंद हो जाना कुछ आम वजह हैं। गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज की वजह से एसिडिटी की समस्या होने लगती है और इसी कारण गले में जलन होने लगती है। गले में जलन होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

गले की जलन से राहत पाने के घरेलू नुस्खे

1. शहद
गले की जलन से राहत पाने के लिए शहद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो गले में होने वाली समस्या से राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप लिए गर्म पानी में शहद और कुछ बूंदे नींबू के रस को मिलाएं, फिर इसे पिएं। ऐसा करने से कुछ ही देर में राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: क्या आप भी पेट में गैस बनने की समस्या से है परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात

2. नमक के पानी से गरारे
गले की जलन से राहत पाने के लिए नमक के पानी से गरारे करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गले की जलन में गरम पानी और नमक के गरारे बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कप पानी गर्म करें। फिर उसमें चौथाई चम्मच नमक मिलाएं और इस पानी से दिन में दो बार गरारे करें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

3. हल्दी
गले की जलन से राहत पाने के लिए हल्दी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है जो एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल होता है, जो गले की जलन में राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी को पानी में मिलाएं। फिर इस पानी को पी लें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: बारिश के मौसम में होने वाली खुजली से है परेशान, तो तुरंत राहत पाने के अपनाएं ये घरेलू उपचार

4. नारियल पानी
गले की जलन से राहत पाने के लिए नारियल पानी
का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, गले की जलन से राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप खाने के थोड़ी देर बाद नारियल पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qDraSxb

No comments

Powered by Blogger.