Header Ads

Health Tips: शहद के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Health Tips: शहद का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। शहद में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयोडीन और सोडियम के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन शहद फायदे की जगह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन शहद के साथ करने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको शहद के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन शहद के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए

शहद के साथ न करें इन चीजों का सेवन

1. गर्म चीजों के साथ
गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि शहद की तासीर गर्म होती है। अगर गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन करते हैं तो इससे आपके पेट खराब हो सकते हैं और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन करने से बचें।

यह भी पढ़े: इन 4 चीजों को खाने के बाद भूलकर भी पानी पीना सेहत को पड़ सकता है महंगा

2. मूली के साथ
मूली के साथ शहद का सेवन करना भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि मूली के साथ शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लग जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर के कुछ हिस्से डेमेज होने का डर रहता है। इसलिए मूली के साथ शहद का सेवन करने से बचें।

3. चाय और कॉफी के साथ
चाय और कॉफी के साथ शहद का सेवन करना भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय और कॉफी के साथ शहद का सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। जिसके कारण घबराहट और तनाव जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए चाय और कॉफी के साथ शहद का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़े: सावन के आखरी सोमवारी व्रत के दौरान करें इन चीजों का सेवन, रहेंगे आप हमेशा स्वस्थ

4. घी और मक्खन के साथ
घी और मक्खन के साथ शहद का सेवन करना भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि शहद के साथ घी और मक्खन का सेवन जहर का काम कर सकता है। इसलिए घी और मक्खन के साथ शहद का सेवन करने से बचें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2dnDejr

No comments

Powered by Blogger.