Header Ads

Arbi leaves Benefits: दिल के शेप वाले अरबी के पत्ते दिल की बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें अन्य फायदे

Arbi leaves Benefits: अरबी की सब्जी की तरह ही इसके पत्ते का सेवन करना फायदेमंद होता है। अरबी पत्ते के बने पकौड़े का सेवन करना ज्यादातर लोग पसंद करते है। अरबी के पत्ते का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। अरबी के पत्ते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते है। साथ ही ये बीमारियों से लड़ने के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करते हैं। अरबी के पत्ते का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। तो आइए जानते है अरबी के पत्ते का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

अरबी के पत्ते के फायदे

1. दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमं
दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी के पत्ते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। जिससे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: अगर आप भी दस्त की समस्या से है परेशान, तो तुरंत राहत पाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

2. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी के पत्ते में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।


3. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी के पत्ते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: नीम की छाल में छिपे हैं कई औषधीय गुण, सेहत से लेकर स्किन के लिए होता है फायदेमंद

4. पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी के पत्ते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ix7UF2Y

No comments

Powered by Blogger.