Header Ads

Stretch Marks Home Remedies: क्या आप स्ट्रेच मार्क्स से परेशान है, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे राहत

Stretch Marks Home Remedies: प्रेगनेंसी के बाद ज्यादातर महिलाओं स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन वजन बढ़ने और कम होने की वजह से भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स केवल महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए लोग ज्यादातर केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन आप स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपना सकते हैं। तो आइए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद करने वाले घरेलू उपायों के बारे में

स्ट्रेच मार्क्स के घरेलू उपाय

एलोवेरा
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है। इसलिए आप रोजाना एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा।
यह भी पढ़े: चेहरे की झाइयों को कहें अलविदा, घरेलू नुस्खे तुरंत दिलाएंगे छुटकारा

नारियल का तेल
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल का तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल का तेल कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा के घाव और दागों को ठीक करने में मदद करता है। इसलिए आप रोजाना नारियल के तेल को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा।

खीरा और नींबू
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए खीरा और नींबू का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरा और नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद करता है। इसलिए आप नींबू और खीरा के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसे हफ्ते में 3 बार लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा।
यह भी पढ़े: कोहनी और घुटने पर कालेपन से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे बहुत काम

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ElRnuDN

No comments

Powered by Blogger.