Header Ads

Ginger Tea Side Effects: अदरक की चाय का अधिक सेवन करते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

Ginger Tea Side Effects: जरुरत से ज्यादा अदरक की चाय के सेवन से बचें। क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है। इसलिए एक दिन में दो कप से ज्यादा चाय न पिएं। अदरक की चाय के अधिक सेवन से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे लंग्स और आंतों को नुकसान हो सकता है। पेट में जलन, कब्ज और नींद न आने की समस्या आदि हो सकती है। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए अदरक की चाय के ज्यादा सेवन करने से बचे तो आइए जानते है। अधिक मात्रा में अदरक की चाय के सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में

अदरक की चाय पीने के नुकसान


1. पेट की समस्या हो सकती
अदरक की चाय के ज्यादा सेवन करने से पेट की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए अदरक की चाय का ज्यादा सेवन करने से गैस की समस्या होने लगती है। इसके अधिक सेवन से शरीर में बेचैनी की समस्या भी हो सकती है। अगर आप अदरक की चाय का ज्यादा सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को सुधारने की कोशिश करें।
यह भी पढ़े: अगर रोज आप अधिक बादाम का सेवन करते हैं, तो ये फायदे की जगह कर सकता है नुकसान, जानिए इसके 5 साइड इफेक्ट्स

2. नींद न की समस्या हो सकती
रात में अदरक की चाय का सेवन करने से बचना चाहिए है। क्योंकि अदरक की चाय ज्‍यादा पीने से रात की नींद उड़ जाती है। इसलिए सोने से तुरंत पहले चाय पीने को मना किया जाता है।

3. बाल झड़ने की समस्या हो सकती
अदरक की चाय के ज्यादा सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। क्योंकि अदरक में जिंजरोल नामक तत्व पाया जाता है। जिंजरोल बालों को बढ़ने से रोक सकता है। बालो को झड़ने से रोकने के लिए अदरक की चाय के ज्यादा सेवन करने से बचे।
यह भी पढ़े: लौकी के जूस पीने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, वजन कम करने में होता है मददगार

4. गर्भवती महिलाएं के लिए नुकसानदायक हो सकती
गर्भवती महिलाओं के लिए आधे कप से ज्यादा अदरक की चाय पीना हानिकारक हो सकता है। अदरक के ज्यादा सेवन से गर्भवती महिलाओं के पेट में दर्द भी हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अदरक की चाय के ज्यादा सेवन करना से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IkMoia4

No comments

Powered by Blogger.