Header Ads

मिसकैरेज की हैं ये 5 बड़ी वजहें, प्रेग्नेंट होते इन बातों का जरूर रखें ध्यान

प्रग्नेंसी एक मां के लिए सबसे सुखद होती है, लेकिन अगर प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खास बीमारियों और लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो यह मिसकैरिज में बदल सकती है। कई बार महिलाओं को लगातार मिसकैरिज का सामना करना पड़ता है और इसके पीछे एक नहीं कई वजह शामिल होती हैं। लेकिन मिसकैरिज को रोका जा सकता है, अगर समय रहते समस्याओं पर ध्यान दिया जाए। तो चलिए आपको बताएं कि मिसकैरिज के लिए क्या-क्या कारण जिम्मेदार होते हैं।

थायरॉयड : मिसकैरिज या मानिसक रूप से बीमार बच्चे के पीछे थायरॉयड सबसे बड़ा कारण होता है। महिलाओं का थायरॉयड हार्मोन अक्सर ही खराब रहता है। अगर आप थायरॉड पेशेंट हैं तो प्रग्नेंसी में आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि इस हार्मोन के डिसबैलेंस से मिसकैरिज का खतरा बना रहता है। थायरॉयड के साथ हुई प्रेगनेंसी में आपको डॉक्टर की निगरानी में रहना जरूरी है।
डायबिटीज : प्रेग्नेंसी में कई बारजेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। कई बार अचानक से ब्लड शुगर गड़बड़ हो जाता है और इससे मिसकैरिज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा डायबिटीज की वजह से बच्चे में भी कई जन्मजात बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

these_are_the_5_big_reasons_for_miscarriage.jpg

क्रोमोसोमल असामान्यता : फर्टिलाइजेशन के दौरान स्पर्म और एग दोनों एक परफेक्ट मैच बनाने के लिए 23 क्रोमोसोम इकट्ठे करते हैं। ये एक जटिल प्रक्रिया होती है और अगर इसमें जरा सी गड़बड़ हो जाए तो क्रोमोसोमल असमान्यता पैदा कर सकती है और इस वजह से भी मिसकैरेज हो सकता है।
हार्मोनल असंतुन : प्रेग्नेंसी से पहले अगर हार्मोनल दिक्कत रही हो तो इससे भी मिसकैरिज का खतरा होता है। अधिक प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन नहीं बन पाने से यूट्रस की लाइनिंग कमजोर होती है। इससे मिसकैरेज के चांसेज बढ़ जाते हैं। लेकिन इसे हार्मोनल दवाओं के जरिये रोका जा सकता है।

फाइब्रायड्स : यूटरेस में अगर फाइब्रॉयड, यूटरिन डिफेक्ट या ऑटो इम्यून डिसऑर्डर हो तो भी गर्भ ठहरने के बाद भी मिसकैरिज हो जाता है।
नोट -याद रखें ये सारे ही खतरे क्योरेबल हैं, बस डॉक्टर के संपर्क में रहने की जरूरत होती है।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। । किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dQ8UxhJ

No comments

Powered by Blogger.