Header Ads

Heath Tips: इन चीजों को पानी में भिगोकर खाएंगे, तो मिलेंगे ढेरों स्वास्थ्य लाभ

नई दिल्ली। Heath Tips: स्वयं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें पोषक तत्व युक्त और संतुलित खानपान की आवश्यकता होती है। जिनमें से कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें कच्चा और पकाकर दोनों तरह से सेवन किया जा सकता है। लेकिन अगर इन्हीं पदार्थों को भिगोकर खाया जाए, तो इससे आपकी सेहत को दुगना फायदा मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जिन्हें भिगोकर खाना अधिक सेहतमंद होता है...

  • अखरोट
    रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने तथा मधुमेह जैसी समस्याओं से बचने के लिए अखरोट का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम भी कम होता है। अखरोट के सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ ही कब्ज और तनाव से राहत मिलती है। सर्दी के मौसम में वैसे भी अखरोट खाना फायदेमंद माना जाता है। परंतु इन्हें पहचाना भी उतना ही आवश्यक है। इसलिए भीगे हुए अखरोट खाना ज्यादा सही रहता है। दरअसल, सूखे मेवों की गर्म तासीर के कारण डायबिटीज या रक्त शर्करा की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को इन्हें भिगोकर खाना ही अधिक फायदा करता है।
soaked_walnuts.jpg
  • अंजीर
    खाली पेट भीगी हुई अंजीर का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में सहायक होता है। साथ ही इससे रक्त में ग्लूकोस लेवल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर को रात में पानी में भिगोकर रख दें और फिर अगली सुबह इसका खाली पेट सेवन करें।
soaked_anjeer.jpeg
  • बादाम
    बादाम का सेवन हमारे मस्तिष्क और शरीर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। इन्हें स्नेक्स के तौर पर खाना भी आपको हेल्दी रख सकता है। लेकिन बादाम गिरी या रोस्टेड बादाम की तुलना में भिगोकर बादाम खाना बहुत अच्छा रहता है। साथ ही बादाम गिरी या रोस्टेड बादाम को छिलके समेत खाने से यह आसानी से पच नहीं पाते हैं। लेकिन भीगे हुए बादाम खाने से इनका पचाव आसानी से होने के साथ ही बादाम वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। भीगे हुए बादाम का छिलका हटाकर खाने से हमें पूरा पोषण मिल पाता है, जिससे चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।
soaked_almonds.jpg
  • मैथीदाना
    पाचन संबंधी समस्याओं में तो मेथी दाना किसी रामबाण से कम नहीं है। चर्बी घटाने तथा पेट से जुड़ी जैसी समस्याओं में रोजाना मेथी दाने का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगोकर रखें और फिर अगली सुबह उस पानी का सेवन कर ले। इससे ना केवल आपके मोटापे की और पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है बल्कि जोड़ों के दर्द में भी काफी आराम मिलता है।
soaked_methi.jpg
  • मुनक्का
    पेट अथवा यूरिन में जलन, कमजोरी, खून की कमी आदि को मुनक्के के सेवन से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप मुनक्का रात को पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह खाली पेट खा लें। इसके अलावा, विटामिन ए तथा बीटा कैरोटीन से युक्त भीगे हुए मुनक्के का सेवन आपकी आंखों को भी स्वस्थ रखता है।
munakka.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3I9fhsN

No comments

Powered by Blogger.