Header Ads

Foods Consumption Increases Sugar Level: आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है इन चीजों का सेवन

नई दिल्ली। Foods Consumption Increases Sugar Level: मधुमेह के रोगियों के लिए अपने रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए उन्हें अपने खानपान और दैनिक क्रियाकलापों पर अतिरिक्त ध्यान देना होता है। जहां सही आहार उन्हें डायबिटीज से लड़ने और रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, वहीं कुछ भी गलत खा लेने से उन्हें गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य रूप से सर्दियों में तो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखना और भी मुश्किल काम होता है। लेकिन कुछ चीजों के परहेज से डायबिटीज के रोगी अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं डायबिटीज के रोगियों को किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए..

1. तेल-मसाले युक्त भोजन
अधिक तेल-मसाले युक्त भोजन किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं माना जाता है। और मधुमेह के रोगियों को तो तली-भुनी चीजों से परहेज ही करना चाहिए। क्योंकि फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, ब्रेड पकोड़ा आदि का सेवन डायबिटीज रोगियों के रक्त शर्करा स्तर को बढ़ा सकता है।

oily.jpg

2. फलों का रस
हालांकि फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है परंतु फ्रूट जूस में से फाइबर निकल जाने के कारण यह आपके शरीर को उतना फायदा नहीं पहुंचाते हैं। इसके अलावा डब्बा बंद जूस का सेवन डायबिटीज के रोगियों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है।

packed_juice.jpg

3. मैदा
मैदा से बनी चीजों का अधिक सेवन ना केवल आपके पाचन को बिगड़ता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं होता है। क्योंकि मैदा से बने खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने के कारण डायबिटीज के रोगियों को इनका सेवन नुकसानदायक होता है। मैदा से बनी चीजों के सेवन से डायबिटीज पेशेंट का शुगर लेवल हाई हो सकता है। अतः ब्रेड, पास्ता, पिज़्ज़ा, फास्ट फूड आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।

pasta.jpg

4. फ्लेवर्ड कॉफी
कॉफी का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए यूं तो अच्छा माना गया है, उन्हें फ्लेवर्ड कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि शक्कर की अधिक मात्रा मौजूद होने के कारण डायबिटीज के रोगियों को फ्लेवर्ड कॉफी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

coffee.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31OBnzU

No comments

Powered by Blogger.