Header Ads

पुरुषों के सेहत के लिए अंजीर होतें हैं बहुत फायदेमंद कई समस्या होती है दूर

नई दिल्ली : अंजीर खाने से फर्टिलिटी बेहतर होती है अंजीर कमजोरी भी दूर करता है। अंजीर कई विटामिंस मिनरल्स का सोर्स होता है। इसे फल मेवे के रूप में खाया जाता है। अंजीर खाने से पुरुषों को कई लाभ मिलते हैं। अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसे ड्रायफ्रूट्स और फल के रूप में खाया जाता है। अंजीर में प्रोटीन फाइबर सोडियम एंटीऑक्सीडेट्स विटामिन ए विटामिन बी विटामिन सी और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अंजीर में कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम पोटैशियम जिंक और कॉपर की भी अच्छी मात्रा होती है। अंजीर कार्बोहाइड्रेट फाइबर और कैलोरी का भी अच्छा सोर्स है। इसे खाने से आप हमेशा एनर्जेटिक रहेंगे

fit1_4835659-m.jpg

पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ
अंजीर में सभी जरूरी विटामिंस मिनरल्स पाए जाते हैं। वैसे तो अंजीर खाना सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन पुरुषों के लिए अंजीर खाने से कई लाभ मिलते हैं। सूखा अंजीर पुरुषों की कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।

1. फर्टिलिटी बढ़ाए

आजकल के खराब लाइफस्टाइल का असर महिलाओं के साथ ही पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है। कई पुरुष पिता न बनने की वजह से परेशान रहते हैं। लेकिन पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में अंजीर लाभकारी होता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होती है।

2. स्ट्रेस कम करे
पुरुष यौन स्वास्थ्य समस्या होने पर काफी परेशान हो जाते हैं। वे स्ट्रेस फील करते हैं, ऐसे में अगर अंजीर का सेवन किया जाए तो काफी फायदेमंद होता है। अंजीर खाने से पुरुषों का स्ट्रेस लेवल कम होता है। अंजीर में पाए जाने वाले तत्व पुरुषों की चिंता, तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करते हैं। अंजीर टेंशन दूर करने का अच्छा उपाय है।

3. कमजोरी दूर करे

नियमित रूप से अंजीर खाने से पुरुषों की कमजोरी भी दूर होती है। इसलिए अगर आप बहुत जल्दी थक जाते हैं या शारीरिक कमजोरी महसूस करते हैं तो अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर खाने से थकान दूर होती है। दरअसल अंजीर विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए इसके नियमित सेवन आपकी कई समस्याएं दूर होती हैं।

4. स्पर्म काउंट बढ़ाए
अंजीर में विटामिन बी6 पैंटोथेनिक एसिड जिंक और कॉपर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। गलत आदतें खान-पान का असर पुरुषों के स्पर्म काउंट पर भी पड़ता है। आजकल पुरुषों के स्पर्म काउंट में कमी देखने को मिलती है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुष तरह-तरह की दवाइयां खाते हैं लेकिन आप चाहें तो इसके लिए नियमित रूप से अंजीर का भी सेवन कर सकते हैं। इससे स्पर्म काउंट बढ़ता है स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

5. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

अंजीर का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है। अंजीर में पोटैशियम और फ्लेवोनॉइड होता है, जो ब्लड शुगल लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का अच्छा आहार है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pmc9SX

No comments

Powered by Blogger.