Header Ads

Health Tips and Health News: आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से आपका वजन कितना होना चाहिए

नई दिल्ली। Health Tips and Health News: वेट कम या ज्यादा होने से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। उम्र के हिसाब से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डायट के साथ साथ हमारे शरीर का वजन भी बहुत जरुरी होता है। इसलिए आपको उम्र के अनुसार वजन की जानकारी होनी चाहिए। सही वजन आपको स्वास्थ्य रखने के साथ कई बीमारियों से दूर रखता है। अगर आपके शरीर का वजन आपके उम्र के हिसाब से कम या ज्यादा है तो आपको किसी न किसी या फिर कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारिया हो सकती है। तो चलिए सबसे पहले जान लेते है की उम्र के हिसाब से शरीर का कितना वजन होना चाहिए।

यह भी पढ़े: सर्दियों में रोजाना गुड़ और अदरक का सेवन करने से दूर होती है बीमारियां

जानिए उम्र के हिसाब से वजन

नवजात शिशु का सही वजन :

नवजात शिशु का सही वजन में लड़के का 3.3 किलोग्राम और लड़की का 3.2 किलोग्राम सही माना जाता है।

2 महीने से लेकर 5 महीने की उम्र का वजन :

लड़के का वजन 6 किलोग्राम और लड़की का वजन 5.4 किलोग्राम होना चाहिए।

6 महीने से लेकर 8 महीने की उम्र का वजन :

लड़के का वजन 7.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 6.5 किलोग्राम होना ही चाहिए।

9 महीने से लेकर 1 साल की उम्र का वजन :

9 से 11 महीने के लड़के का वजन 9.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 8.6 किलोग्राम होना ही चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम होना चाहिए।

2 साल की उम्र का वजन :

लड़के का वजन 12.3 किलो और लड़की का वजन 11.8 किलोग्राम तो होना ही चाहिए।

3 से 5 साल की उम्र का वजन :

3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़कियों का 17.7 किलोग्राम अवश्य होना चाहिए।

यह भी पढ़े: अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

6 से 8 साल की उम्र का वजन :

6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7 किलोग्राम और लड़कियों का 19.5 किलोग्राम होता है। इसके साथ 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22 किलोग्राम से 25 किलोग्राम और लड़कियों का 22 किलोग्राम से 24 किलोग्राम होना चाहिए।

9 से 11 साल की उम्र का वजन :

9 साल में लड़कों का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों 28.5 किलोग्राम होना चाहिए। 10 से 11 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 31.4 किलोग्राम से 32.2 किलोग्राम और लड़कियों का 32.5 किलोग्राम से 33.7 किलोग्राम होना चाहिए।

12 से 14 साल की उम्र का वजन :

12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 38.7 किलोग्राम होना चाहिए। इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9 किलोग्राम और लड़कियों 44 किलोग्राम होना चाहिए। वहीं 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47 किलोग्राम और लड़कियों 48 किलोग्राम तक होना जरूरी है।

15 से 18 साल की उम्र का वजन :

15 से 16 साल की उम्र में लड़कों का वजन 58 किलोग्राम और लड़कियों का 53 किलोग्राम तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7 किलोग्राम और लड़कियों 54 किलोग्राम तक होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़का 65 किलोग्राम और लड़की 54 किलोग्राम तक होना चाहिए।

19 से 29 साल की उम्र का वजन :

लड़के का वजन 83.4 किलोग्राम, लड़की का वजन 73.4 किलोग्राम तक होना चाहिए।

30 से 39 साल की उम्र का वजन :

लड़का का वजन 90.3 किलोग्राम, लड़की का वजन 76.7 किलोग्राम तक होना चाहिए।

40 से 49 साल की उम्र का वजन :

लड़के का वजन 90.9 किलोग्राम और लड़की का वजन 76.2 किलोग्राम होना तक चाहिए।

50 से 60 साल की उम्र का वजन :

लड़के का वजन 91.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 77.0 किलोग्राम होना तक चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kUKTrY

No comments

Powered by Blogger.