Header Ads

जानिए बेसन खाने से सेहत को कितना फायदा और कितना नुक्सान

नई दिल्ली : बेसन के सेवन से सेहत को कई समस्या से दूर रखा जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि बेसन सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे। बेसन के सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता से सेहत को कई नुकसानों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानें फायदे और नुकसान

बेसन से सावस्थ को होने वाले फायदे

1 - उच्च रक्तचाप से राहत
बता दें कि बेसन 2 तरीकों से बनता है। एक भुने चने के माध्यम से और एक कच्चे चने के माध्यम से। यदि व्यक्ति भुने हुए चने के माध्यम से बना बेसन का प्रयोग करता है तो उसका उच्च रक्तचाप नियंत्रित रह सकता है। बेसन के अंदर जिंक आयरन मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

2 - वजन को करें नियंत्रित
आज के समय में लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में बता दें कि वजन को कम करने में बेसन आपके बेहद काम आ सकता है। बेसन के सेवन से शरीर में वसा एकत्रित नहीं हो पाता है। वहीं बेसन के अंदर पाए जाने वाला मैग्नीशियम आयरन और जिंक वजन को नियंत्रित करने में उपयोगी है।

3 - कोलस्ट्रॉल को करे नियंत्रित
जो लोग अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं उन्हें बता दें कि बेसन आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। इससे संबंधित एक शोध भी सामने आया है जिससे पता चलता है कि नियमित रूप से यदि बेसन का सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे अलग बेसन में फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी हैं।

4 - एनीमिया की समस्या से राहत
बता दें कि बेसन के अंदर आयरन पाया जाता है। वहीं अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। बेसन के सेवन से एनीमिया की समस्या से राहत हो सकती है।

5 - हड्डियों को मिलेगी मजबूती
बेसन के सेवन से सेहत की हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। बता दें कि बेसन के अंदर कैल्शियम के साथ मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बेहद उपयोगी है।

बेसन के सेवन से होने वाले नुकसान

1 - जैसा कि हमने पहले भी बताया कि बेसन के अंदर में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यदि व्यक्ति बेसन के सेवन का ज्यादा मात्रा में सेवन करता है तो इससे शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ सकती है जिसके कारण पेट से संबंधित कई समस्याएं जैसे- पेट फूलने की समस्या, पेट में ऐंठन आदि समस्याएं हो सकती हैं

2 - जिन लोगों को बेसन से एलर्जी है वो बेसन का सेवन ना करें। वे इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। वरना इससे सेहत को कई और समस्याएं हो सकती हैं।

3 - जो लोग किडनी से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं वह भी बेसन का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।

किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xlZFwP

No comments

Powered by Blogger.