Header Ads

Jaggery Uses For Health: बीमारियों के अनुसार करेंगे गुड़ का सेवन, तो रहेंगे स्वस्थ

नई दिल्ली। Jaggery Uses For Health: चीनी के स्थान पर बेहतर विकल्प के रूप में उपयोग किए जाने वाला गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। विशेषकर सर्दियों में तो गुड़ खाने के बहुत से लाभ हैं। प्रतिदिन भोजन के बाद थोड़े से गुड़ का सेवन खाने को पचाने में मदद करता है। हालांकि ध्यान रखें कि इसका अत्यधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए। प्रतिदिन 5 ग्राम से ज्यादा गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। गुड़ में पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम तथा जिंक भी पाया जाता है। जो कि पाचन तंत्र को सही रखता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है। तो आइए जानते हैं कि विभिन्न समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाले गुड़ का सेवन विभिन्न बीमारियों में किस प्रकार कर सकते हैं...

  • कब्ज से राहत
    बहुत सी बीमारियां हमारे पेट की खराबी के कारण ही जन्म लेती हैं। जिसमें कब्ज भी शामिल है। कब्ज के कारण हमारा पेट सही से साफ नहीं हो पाता। और विषाक्त पदार्थ पदार्थों के शरीर से पूर्णतः बाहर न निकल पाने के कारण शरीर में समस्याएं शुरु हो जाती हैं। इन्हीं समस्याओं से छुटकारा पाने का रामबाण इलाज गुड़ है। जिन लोगों को कब्ज, गैस या एसिडिटी की परेशानी रहती है, उन्हें गुड़ में सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाना चाहिए। इसके अतिरिक्त एक चम्मच घी के साथ गुड़ खाना कब्ज से निजात पाने का उत्तम तरीका है।
rock.jpg
  • मजबूत हड्डियों के लिए
    हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी गुड़ एक अच्छा विकल्प माना जाता है। गोंद के लड्डू में गुड़ मिलाकर उनके सेवन से यह हमारी बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा गुड़ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है।
goond_ke_ladduedible_gum_laddu.jpg

यह भी पढ़ें:

  • मासिक धर्म और पीसीओडी में
    मासिक धर्म के समय अत्यधिक दर्द, अनियमित पीरियड्स व पीसीओडी की समस्या वाली महिलाओं को गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप गुड़ के साथ धनिया मिलाकर खाते हैं, तो आपको ज्यादा लाभ मिल सकता है। मासिक धर्म के समय दर्द से राहत पाने के लिए भी गुड़ का सेवन काफी अच्छा रहता है।
coriander.jpg
  • सही पाचन के लिए
    कहा जाता है कि पेट सही तो सब सही। इसके लिए रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करें। इससे पेट संबंधी बीमारियां ठीक होने के साथ पाचन भी सही रहेगा। यही नहीं दूध के साथ गुड़ के सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा खून की कमी वाले लोगों को भी गुड़ खाना चाहिए।
milk.jpg
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए
    प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने के लिए गुड़ के साथ हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है। गुड़ तथा हल्दी दोनों चीजों में पाए जाने वाले एंटीवायरल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपको सर्दियों में बीमार नहीं पड़ने देंगे।
haldi.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jnrvmO

No comments

Powered by Blogger.