Header Ads

Home and natural remedies: इन 5 चीजों का करें सुबह सबसे पहले सेवन

नई दिल्ली। कई बार आपने अपने बड़े से सुना होगा की सुबह सुबह खाली पेट ये सेवन करने से आप सेहतमंद रहोगे। आज इसी विषय पर आपको सटीक जानकारी देने के लिए हम आर्टिकल ले कर आए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजे बताने जा रहे है जिसका सुबह सुबह सेवन करना आपके सेहत के लिए जरूरी है।

daliya.jpg

दलीय

सुबह खाली पेट दलिया का सेवन कर सकते है तो पेट की पाचन क्रिया को मजबूती मिलती है। इसमें अच्छी मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है जो कब्ज जैसी समस्या को रोकता है। इसके अलावा पेट में जलन की समस्या को रोकता है। आपके कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में फायदेमंद रहता हैं।

awlaa.jpg

आंवला

खाली पेट आंवला का रस ले सकते है क्योंकि यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच आंवला का रस मिलाकर आप रोज पी सकते है इससे आपके सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

daliya.jpg

एलोवेरा जूस

खाली पेट एलोवेरा का रस पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के प्रोटीन व विटामिन की मात्रा होती है जो शरीर को मजबूत बनाये रखने में मदद करता हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है।

sahd.jpg

शहद

खाली पेट शहद लेना सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि सुबह गर्म पानी में एक चम्मच शहद लेने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है। इसके अलावा आपके इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है। आपके पाचन क्रिया में सुधार कर एसिड की समस्या नहीं होने देता है।

badam.jpg

बादाम

खाली पेट आप भीगे हुए बादाम ले सकते है क्योंकि भीगे हुए बादाम में बहुत से पोषक तत्व और विटामिन होते है जो शरीर को मजबूत करते है। इसके अलावा वजन कम करने में सहायता करते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mgiJr6

No comments

Powered by Blogger.