Header Ads

Health Tips: जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

नई दिल्ली। Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत अच्छी रहती है, साथ ही सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखा पानी या ताम्रजल को पिया जाए तो इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।

प्राचीन काल से आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में खाया गया खाना सेहत के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे होते हैं।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

  • कॉपर इम्यूनिटी को मजबूत करता है और नई कोशिकाओं के उत्पादन में सहायता करता है। इससे शरीर में घावों को तेजी से भरने में मदद मिलती है।
  • दिल को स्वस्थ बनाए रखकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। यह वात, पित्त और कफ की शिकायत को दूर करने में मदद करता है।
  • पेट की सभी तरह की समस्याओं को दूर करने में तांबे में रखा पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। इस पानी को पीने से गैस,एसिडिटी आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में रखे पानी से वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है।
  • तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है।
  • तांबें में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसमें रखे पानी पीने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और त्वचा में चमक आती है।
  • मस्तिष्क को उत्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में तांबे का पानी बहुत सहायक होता है। इसके प्रयोग से स्मरणशक्ति मजबूत होती है और दिमाग तेज होता है।
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध होता है। इसे पीने से डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री आदि बीमारियों को बढ़ावा देने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते है। हालांकि इस पानी को कम से कम कम 8 घंटे तक तांबे के बर्तन में रखा हुआ होना चाहिए।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pqA5oB

No comments

Powered by Blogger.