Header Ads

खाली पेट ने करें इन फलों का सेवन,सेहत को पंहुचा सकते हैं अनेकों नुकसान

नई दिल्ली। फलों का सेवन हेल्थ के लिए बेहद खास माना जाता है। इनमें विटामिन्स,मिनरल्स,प्रोटीन,आयरन की भरपूर मात्रा होती है। वहीं इनका सेवन रोजाना करने से अनेकों बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। ये बॉडी के फंक्शन्स को दुरुस्त रखता है। और इम्युनिटी को बूस्ट करने में लाभदायक माना जाता है। फलों के रोजाना सेवन से कई फायदे होते हैं। इसलिए इनको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसी के साथ-साथ कुछ बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि खाली पेट इन फलों का सेवन सेहत को पंहुचा सकते हैं।

अंगूर
अंगूर का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। ये शरीर को पूरी तरह से शारीरिक विकास में मदद करता है। लेकिन अंगूर को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अंगूर एक प्रकार का साइट्रस फल है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में एसिड पाया जाता है। इसलिए खाली पेट अंगूर का सेवन सेहत को नुकसान पंहुचा सकता है। खाली पेट सेवन से अपच,एसिडिटी,गैस्ट्रिक,अल्सर,पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

खाली पेट ने करें इन फलों का सेवन,सेहत को पंहुचा सकते हैं अनेकों नुकसान

आम
आम का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। लेकिन इसका सेवन खाली पेट करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड में शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है। आम में अधिक मात्रा में शुगर पाया जाता है। जिससे कि डायबिटीज जैसी बीमारी का खतरा दो गुना बढ़ जाता है। इसलिए खाली पेट आम के सेवन से बचना चाहिए।

खाली पेट ने करें इन फलों का सेवन,सेहत को पंहुचा सकते हैं अनेकों नुकसान

नाशपाती
नाशपाती अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके रोजाना सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। वहीं ये वेट को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। लेकिन खाली पेट नाशपाती के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि ये पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है। ऐसे में पेट से जुड़ी हुई बीमारियों का खतरा दो गुना बढ़ सकता है। इसलिए कुछ खा के ही नाशपाती का सेवन करें।

खाली पेट ने करें इन फलों का सेवन,सेहत को पंहुचा सकते हैं अनेकों नुकसान

केला
केला हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन बहुत से लोग इसको खाली पेट खाते हैं। जबकि केला खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये सेहत को अनेकों नुकसान पहुंचाता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। और खाली पेट इसका सेवन दिल के सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।

खाली पेट ने करें इन फलों का सेवन,सेहत को पंहुचा सकते हैं अनेकों नुकसान

संतरा
संतरा में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसमें साइट्रस की भरपूर मात्रा होती है। वहीं इसका खाली पेट संतरे का सेवन पाचन के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए कुछ खा के ही संतरे का सेवन करें।

खाली पेट ने करें इन फलों का सेवन,सेहत को पंहुचा सकते हैं अनेकों नुकसान

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30gpOkk

No comments

Powered by Blogger.