Header Ads

Benefits of Nagfani: आइए जानते हैं नागफनी आपके स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक होता है

नई दिल्ली। Home Remedies for Nagfani: नागफनी का पौधा कांटेदार होता है। इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। ये दिखने में काफी खूबसूरत और कांटेदार होता है। आपने यह भी देखा होगा कि कुछ घरों के आगे गमलों में कांटेदार पौधे भी लगे होते हैं। इसी कांटेदार पौधे का नागफनी है। लेकिन आप ये शायद ही जानते होंगे कि इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है।

कांटों से लिपटा यह पौधा कई आयुर्वेदिक औषधियों गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। नागफनी में कैल्शियम, पौटेशियम, मैगनीशियम, मैगनीज आदि शामिल होते है। नागफनी कैलोरी में कम, वसा से भरपूर, कोलेस्ट्रोल में कम होने के साथ कई तरह के पोषक तत्वों का स्त्रोत है। साथ ही यह फाइटोकेमिकल्स और पॉलीसेकेराइड्स से भी भरपूर होता है। तो आइए जानते है कि नागफनी के कौन-कौन से फायदे हैं।

नागफनी के फायदे

  1. नागफनी के पौधे में फाइटोकैमिकल और एंटीऑक्साइड गुण मौजूद होते है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों के खिलाफ एक अच्छा रक्षात्मक तंत्र है। सेलुलर चायपच के बाद मुक्त कण त्वचा पर रह जाते है जो आपकी त्वचा को प्रभावित करते है।
  2. शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी नागफनी काफी फायदेमंद हो सकता है। नागफनी के पके हुए फलों में आयरन की प्रचुरता होती है। इस फल को खान से आपके शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है।
  3. इस शक्तिशाली कैक्टस पत्ती की खनिज सामग्री में कैल्शियम का एक मामूली स्तर शामिल है, जो क्षतिग्रस्त होने के बाद मजबूत हड्डियों के निर्माण और हड्डियों की रिपेयर का एक अनिवार्य हिस्सा है।
  4. खाँसी और दम फूलने यानी दमा जैसे रोगों में नागफनी का प्रयोग काफी लाभदायक है। 10 मिली नागफनी के फल के रस में दोगुना मधु तथा 350 मिग्रा टंकण मिलाकर सेवन करें। इससे खाँसी और दम फूलने की परेशानी में लाभ होता है।
  5. डायबिटीज की समस्या से बचाव और इसे रोकने के लिए भी ये फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज की समस्या की रोकथाम के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  6. सूजन की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए भी नागफनी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसकी पत्तियों से रस निकालकर आप अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। इसके इस्तेमाल से गठिया, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में तनाव इत्यादि समस्यों को दूर किया जा सकता है।
  7. नागफनी में पेट को साफ करने का भी गुण होता है। 1-2 ग्राम नागफनी के फल के चूर्ण का सेवन करने से कब्ज समाप्त होती है और मल खुल कर आता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3plBSLs

No comments

Powered by Blogger.