Header Ads

Amazing Facts about Human Brain: आइए जानते हैं मानव दिमाग के आश्चर्यजनक तथ्य के बारे में

नई दिल्ली। Amazing Facts about Human Brain: मस्तिष्क मानव तंत्रिका तंत्र का केंद्र है, जो हमारे विचारों, स्मरण शक्ति और निर्णयों को नियंत्रित करता है। यह हमारे शरीर का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर की समस्त कार्यप्रणालियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्माण्ड में सबसे जटिल और रहस्यमयी चीज मनुष्य का दिमाग है। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए स्वस्थ दिमाग को होना बहुत जरूरी है। ऐसे में हमें अपने दिमाग से जुड़े तथ्यों को जानना बहुत जरूरी है। आज आपको दिमाग से जुड़े ऐसे ही अहम तथ्य बताने जा रहे हैं।

दिमाग के रोचक तथ्य

  1. दिमाग के बारे में तथ्य है कि आपका मानव दिमाग 5 साल की उम्र तक 95 प्रतिशत बढ़ता है। 18 साल की उम्र तक आते-आते 100 प्रतिशत विकसित हो जाता है और उसके बाद इसका बढ़ना रूक जाता है।
  2. हमारा दिमाग 75 % से ज्यादा पानी से बना होता हैं।
  3. एक दिन में हमारे दिमाग में 70,000 विचार आते हैं और इनमें से 70% विचार नेगेटिव होते हैं।
  4. मस्तिष्क का वजन शरीर के कुल वजन का लगभग 2% होता है, लेकिन यह कुल ऊर्जा और ऑक्सीजन का 20% खपत कर लेता है।
  5. अगर 5 से 10 मिनट तक दिमाग में ऑक्सीजन की कमी हो जाए तो यह हमेशा के लिए डैमेज हो सकता हैं।
  6. सर्जरी से दिमाग का आधा भाग हटाया जा सकता है उससे मेमोरी पर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं।
  7. दिमाग पूरे शरीर का केवल 2% होता है लेकिन यह पूरी बॉडी का 20% खून और ऑक्सीजन अकेला इस्तेमाल कर लेता है।
  8. हँसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5 हिस्से एक साथ कार्य करते हैं।
  9. बचपन के कुछ साल हमें याद नहीं रहते क्योंकि उस समय तक 'HIPPOCAMPUS' विकसित नहीं होता है, यह किसी चीज को याद रखने के लिए जरूरी है।
  10. आपके दिमाग की Right side आपकी body के left side को, जबकि दिमाग की left side आपकी body के Right side को कंट्रोल करती है।
  11. हमारे दिमाग की मेमोरी अनलिमिटेड होती हैं वह कभी नहीं भरती।
  12. अल्बर्ट आइंस्टीन के ब्रेन का वजन सामान्य पुरुष के ब्रेन की तुलना में 10 % कम था। लेकिन न्यूरॉन्स की डेंसिटी ज्यादा थी। यानी ब्रेन ज्यादा एक्टिव था
  13. दिमाग शरीर का सबसे ज्यादा चर्बी वाला अंग है।
  14. एक जिंदा दिमाग बहुत नर्म होता है और इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।
  15. बच्चों के अधिक सोने का कारण यह है कि उनका मस्तिष्क शरीर द्वारा निर्मित ग्लूकोज का 50% इस्तेमाल कर लेता है।
  16. टीवी देखने की प्रक्रिया में मस्तिष्क का बहुत कम इस्तेमाल होता है। इसलिए अधिक टीवी देखने वाले बच्चों का मस्तिष्क जल्दी विकसित नहीं हो पाता। टीवी देखने के बजाय कहानियाँ पढ़ने और सुनने से बच्चों का मष्तिष्क अधिक विकसित होता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZcfrgI

No comments

Powered by Blogger.