Header Ads

Benefits of Coconut Oil: जानिए नारियल तेल में छुपे हुए अनगिनत फायदे के बारे में

नई दिल्ली। Benefits of Coconut Oil: नारियल तेल में कई गुण पाए जाते हैं। इसे त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हेल्दी रहने के लिए नारियल तेल कई तरह से फायदेमंद होता है। नारियल तेल कई तरह के पोषक तत्व और सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है। नारियल तेल को खाघ तेल भी कहा जाता है, यह तेल अन्य तेलों से अधिक उपयोगी होता है।

नारियल तेल का उपयोग आज से ही नहीं बल्कि पुराने समय से घरों में किया जा रहा है। नारियल तेल आपके त्वचा, बाल की सुंदरता को चार चांद लगाने का काम करता है। नारियल तेल त्वचा को मॉस्चराइजर प्रदान करता है। नारियल तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। स्किन को मुलायम बनाए रखने के लिए सर्दियों में इस्तेमाल करते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल तेल के अनगिनत फायदे के बारे में।

नारियल तेल के फायदे

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे

  • नारियल तेल लगाने से नाभि के जरिए गर्भ में पल रहे शिशु को पोषक तत्व मिलते हैं। दरअसल, नाभि के जरिए अम्बाइलिकल कॉर्ड से बच्चों को सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
  • नाभि में नारियल तेल लगाने से पेट फूलने की समस्या में समाधान मिलता है।
  • नारियल का तेल नाभि में लगाकर रात में सोए। इससे आंखों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। आंखें ड्राई नहीं होंगी।
  • मासिक धर्म के दौरान आपको पेट में दर्द, ऐंठन, क्रैम्प की समस्या अधिक हो, तो आप नारियल तेल नाभि में लगाएं। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो पीरियड्स में होने वाली सभी समस्याओं को कम कर सकता है।

त्वचा के लिए नारियल तेल के फायदे

  • कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। शोध के मुताबिक नारियल का तेल मुंहासे करने वाले जीवाणु को अच्छे से मारता है।
  • त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है नारियल तेल। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है।
  • नारियल तेल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को भी हटा सकते हैं और होंठ को फटने से भी बचा सकते हैं।
    त्वचा को सुंदर और कोमल बनाने में नारियल तेल मदद करता है। नारियल तेल में विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करते हैं। त्वचा के अलावा बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है।

बदबू दूर करने में नारियल तेल के फायदे

  • शरीर से अधिक पसीना होने पर बदबू आने लगती है जिसे दूर करने के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है।

संक्रमण से बचाने में नारियल तेल के फायदे

  • नारियल तेल में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण को कम करने में मदद करता है। कुछ अध्ययन के अनुसार, नारियल तेल आंत के कीड़े को मारने में मदद करता है।

गठिया में नारियल तेल के फायदे

  • गठिया की सूजन व दर्द को नारियल से आराम मिलता है। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो जोड़ों के दर्द को कम करता है।

नवजात शिशु को मालिश करने में फायदे

  • नारियल तेल का उपयोग नवजात शिशु को मालिश करने के लिए किया जाता है। नारियल तेल नवजात शिशु के लिए बहुत लाभदायक होता है, इससे मालिश करने पर हड्डियों में मजबूती आती है।

लिवर को स्वस्थ रखने में फायदे

  • नारियल तेल लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नारियल तेल अल्कोहल एवं वसा से लिवर को बचाव करता है। इसके अलावा लिवर की सूजन को नारियल तेल काम करता है क्योंकि इनमें एंजाइम अधिक होता है।

पेट की चर्बी कम करने में फायदे

  • नारियल तेल का उपयोग अधिकतर पेट की चर्बी को कम करने के लिए किया जाता है। नारियल तेल डायबिटीज व हृदय मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। अधिक मोटापे वाले लोग को नारियल तेल का उपयोग करना चाहिए। महिलाओं को कैलोरी कम करने के लिए नारियल तेल एक चम्मच ले सकती हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m7vFzC

No comments

Powered by Blogger.