Header Ads

Anti- Acne Diet: पिंपल्स की समस्यायों से परेशान हैं तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को

नई दिल्ली। Anti- Acne Diet: पिंपल्स की समस्या युवाओं में अधिकतर देखने को मिल जाती है। इन्हें ठीक करना बहुत बार मुश्किल का काम भी हो जाता है। अधिकतर लोग पिंपल्स की समस्या से निजात पाने के लिए केमिकल्स प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं। जिनसे उनकी समस्या कम होने के बजाय और बढ़ जाती है। पिंपल्स निकलने के पीछे अनेक कारण हो सकते हैं। जैसे कि खाना में तेल-मसाले का अत्यधिक उपयोग, धूल मिट्टी से एलेर्जी के कारण ,हार्मोन्स में लगातार बदलाव आने के वजह से या मौसम के लगातार परिवर्तन होने पर भी पिंपल्स के होने जैसी समस्या हो सकती है। ये पिंपल्स कई बार बड़े ही दर्दनाक भी होते हैं। ये आपके लुक्स में तो इफ़ेक्ट करते ही हैं साथ ही साथ आपको स्किन से जुड़ी हुई ओर प्रोब्लेम्स को बढ़ा देते हैं। इसलिए आज हम जानते हैं कि खाने में किन चीजों का सेवन पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

चुकंदर
चुकंदर का सेवन सेहत को फिट रखने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसका रोजाना सेवन स्किन में ग्लो लेकर आता है। चुकंदर अनेकों महत्वपूर्ण तत्वों से भरपूर होता है। जो सेहत के साथ स्किन को भी पोषण तत्त्व प्रदान करता है। चुकंदर के साथ आप इसके जूस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।


यह भी पढ़ें: स्किन को फिट रखने के लिए रोज पियें चुकंदर का जूस होंगें ये फायदे

Anti- Acne Diet: पिंपल्स की समस्यायों से परेशान हैं तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को

अनार
अनार खून की कमी को दूर करता है। वहीं अनार में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनका रोजाना सेवन स्किन की ढेर सारी समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं। इनका सेवन आपको पिम्पल्स,एक्ने और इचिंग जैसी समस्या से दूर रखते हैं।

Anti- Acne Diet: पिंपल्स की समस्यायों से परेशान हैं तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को

दही
दही में अनेक प्रकार के फायदेमंद तत्त्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोबॉयोटिक नामक एक महत्वपूर्ण तत्त्व पाया जाता है। जो कि त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया, फंगस जैसे कीटाणुओं को खत्म करने में फायदेमंद साबित होता है। इसको खाने से स्किन में ग्लो आता है। वहीं पिम्पल्स जैसी अन्य स्किन प्रोब्लेम्स को दूर करने में दही का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

Anti- Acne Diet: पिंपल्स की समस्यायों से परेशान हैं तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को

बेरी
बेरी में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है। विटामिन सी का सेवन आंखों की रोशनी,बालों के ग्रोथ के साथ-साथ त्वचा से रिलेटेड समस्याओं को दूर करने में लाभदायक होती है। बाजार में अनेकों प्रकार कि बेरीज मौजूद है जैसे कि ब्लैक बेरी, स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरी आदि। जो खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है। दो गुना उतनी ही फायदेमंद होती है।

Anti- Acne Diet: पिंपल्स की समस्यायों से परेशान हैं तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को

सेब
माना जाता है कि एक एप्पल का रोजाना सेवन करने से शरीर में अनेकों समस्याएं दूर हो जाती हैं। शरीर से बीमारियों और समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ ये स्किन से रिलेटेड प्रोब्लेम्स के लिए भी अच्छा होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो कि स्किन में पिम्पल्स कि समस्या को दूर करती है और स्किन में ग्लो लेकर आती है।

यह भी पढ़ें:रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं इन फूड्स को दूर रहेंगी बीमारियां

Anti- Acne Diet: पिंपल्स की समस्यायों से परेशान हैं तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ln2Ej9

No comments

Powered by Blogger.