Header Ads

Vastu Tips: बिजनेस में उन्नति के लिए उत्तर दिशा में लगाएं हरे रंग के तोते की तस्वीर

हरा तोता वास्तु टिप्स Image Source : INSTRAGRAM/PATHAKMANEESHA

वास्तु शास्त्र में कल आचार्य इंदु प्रकाश से बताया था उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाने के बारे में। इसी क्रम में आज जानिए तोते की तस्वीर के अन्य फायदों के बारे में। तोते को प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। 

चीनी सभ्यता में भी तोते को शुभ संदेश और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति अविश्वास की भावना है या आपके बीच किसी भी तरह का मन-मुटाव चल रहा है। रिश्ते में प्यार की कमी है तो अपने शयनकक्ष में तोते के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में खुशहाली आयेगी और वह पहले से अधिक मजबूत बनेगा। इसके अलावा व्यापारियों या बिजनेसमैन के लिए भी तोता शुभ होता है। 

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में लगाएं इस रंग के तोते की तस्वीर, होगा शुभ 

अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में उत्तर दिशा को सर सब्ज़ रखने के लिए इस दिशा में हरे रंग के तोते की तस्वीर लगाएं। इससे आप अपनी बुद्धि और क्षमताओं का व्यापार में पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे जो आपके व्यापार के लिये  तेजी से उन्नति कराने वाला होगा।

वास्तु शास्त्र: बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो इस दिशा में लगाएं तोते की तस्वीर



from India TV Hindi: lifestyle Feed https://ift.tt/3euGgiA

No comments

Powered by Blogger.