Header Ads

महिलाओं के लिए 7500 कदम रोजाना की वॉक भी फायदेमंद

सेहतमंद रहने के लिए में 10 हजार कदम रोजाना चलने को दुनियाभर में फायदेमंद माना जा रहा है। लोग दिनभर में अपने कदमों को ट्रेक करने के लिए विभिन्न ऐप्स या स्टेप ट्रैकर वॉच की भी मदद लेते हैं। ब्रिघम एंड वीमन हॉस्पिटल (अमरीका) के शोधकर्ताओं ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए प्रतिदिन 7500 कदम चलने को पर्याप्त माना है। अध्ययन करीब चार साल तक 18 हजार महिलाओं पर हुआ। इसमें 16 हजार से अधिक महिलाओं की औसत आयु 72 वर्ष थी। इन्हें शरीर पर पहने जाने वाले उपकरण देकर हफ्ते में वॉक के आंकड़े देखे गए।
ज्यादा चलें तो बेहतर
चार साल के शोध के दौरान 504 महिलाओं की मृत्यु हुई। औसतन 2700 कदम रोज चलने वाली महिलाओं में खतरा सर्वाधिक था। औसतन 4400 कदमों से यह रिस्क 41 फीसदी कम हो गई। 7500 कदम के स्तर पर यह काफी घट गई। शोध के अनुसार और अध्ययन जरूरी है। आप जितना ज्यादा वॉक करेंगे, लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए में 10 हजार कदम रोजाना चलने को दुनियाभर में फायदेमंद माना जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZyjdPG

No comments

Powered by Blogger.