Header Ads

गुरुवार को एक साथ बन रहे हैं कई खास योग, सुख, सौभाग्य और तरक्की के लिए आज राशिनुसार करें ये खास उपाय

गुरुवार को एक साथ बन रहे हैं कई खास योग, सुख, सौभाग्य और तरक्की के लिए आज राशिनुसार करें ये खास उपाय

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। उसके बाद वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जायेगी । आचार्य इंदु प्रकाश से कल बताया था कि जब अमावस्या दो दिनों की होती है, तो पहले दिन श्राद्ध आदि की अमावस्या मनायी जाती है और अगले दिन स्नान-दान की अमावस्या मनायी जाती है। लिहाजा आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की स्नान-दान की अमावस्या मनायी जायेगी। किसी भी माह की अमावस्या को पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और स्नान-दान का बहुत महत्व होता है। श्राद्ध और तर्पण आदि तो कल ही किया जा चुका है और आज के दिन स्नान-दान किया जायेगा। पुराणों के आधार पर सोमवार, मंगलवार या गुरुवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या विशेष रूप से पवित्र मानी जाती है और आज गुरुवार का दिन भी है लिहाजा आज की अमावस्या का महत्त्व और भी बढ़ गया है।  आज के दिन अलग-अलग पवित्र तीर्थ स्थानों पर स्नान-दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना की वजह से जो परिस्थिति बनी है इसमे घर से बाहर निकलना संभव नहीं है और सेहत के लिहाज से सुरक्षित भी नहीं है। लिहाजा आज घर पर ही जल में पवित्र नदियों का थोडा सा जल मिलाकर स्नान करें। अगर ये भी संभव नहीं है तो कोई बात नहीं आप पवित्र नदियों का स्मरण करते हुए इस मंत्र का जप करते हुए स्नान करें। मंत्र इस प्रकार है -

गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।।

नर्मदे सिन्धु कावेरि जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।

अर्थात् हे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी नदियों। आप सभी मेरे स्नान करने के इस जल में पधारिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको वहीं पुण्य प्राप्त होगा जो पवित्र तीर्थ स्थानों पर स्नान करने से मिलता है। इसके आलावा आज के दिन अपने श्रद्धानुसार दान करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न होते है। लिहाजा आज कुछ भी दान करने का संकल्प ले लें और जब कोरोना की स्थिति बिल्कुल ठीक हो जाये तक किसी धार्मिक स्थल या किसी जरूरतमंद को दान कर दें। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा और जीवन में सुख-समृधि बनी रहेगी। 

इसके आलावा आज शाम 4 बजकर 5 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में अश्विनी नक्षत्र को पहला नक्षत्र माना जाता है। इसका प्रतीक चिन्ह घोड़े को माना जाता है, जो कि यात्रा का प्रतीक भी है और यात्रा शब्द अपने आप में ही किसी प्रकार के आरंभ का प्रतीक है। अतः अश्विनी नक्षत्र को भी किसी प्रकार की यात्राओं से जोड़कर देखा जा सकता है और इस नक्षत्र में की गयी यात्रा सफल भी होती है। लेकिन कोरोना की वजह से अभी किसी भी प्रकार की यात्रा करना उचित नहीं है। वहीं अगर अश्विनी नक्षत्र में जन्में जातकों की बात करें तो ये अपने कार्यों को शीघ्रता से आरंभ करने में विश्वास रखते हैं। किसी भी काम में स्पष्टता इनकी मुख्य विशेषता है। साथ ही अश्विनी नक्षत्र के जातक भरोसेमंद, स्वतंत्र और सीधे मुद्दे की बात करने वाले होते है, लेकिन ये लोग किसी की सलाह को पसंद नहीं करते हैं।

आज के दिन पड़ने वाले प्रीति योग, कुमार योग और अश्विनी नक्षत्र की और  आचार्य इंदु प्रकाश आज बात करेंगे अमावस्या के दिन विभिन्न राशि वालों को अपनी अलग-अलग परेशानियों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। 

मेष राशि
अपने बिजनेस संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और वहीं दीपक के पास खड़े होकर या बैठकर भगवान विष्णु के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है -‘ऊं नमो भगवते नारायणाय’ आज के दिन इस मंत्र का 108 बार जप करने से आपको बिजनेस संबंधी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 

राशिफल 23 अप्रैल: तुला राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

वृष राशि
अगर आप डिप्रेशन में हैं या आप किसी बात को लेकर अपनी कोई राय नहीं बना पा रहे हैं, आपको कुछ भी निर्णय लेने में समय लग जाता है, तो आज के दिन थोड़े से चावल को से पकाकर, उसमें पिसी हुई शक्कर मिलाकर पक्षियों के लिए घर के बाहर या छत पर रख दें। यहां एक बात का ध्यान रखें चावल पक्षियों के लिए रखना है कबूतरों के लिए नहीं। ...... आज के दिन ऐसा करने से आपको डिप्रेशन से जल्दी ही राहत मिलेगा और आप अपना निर्णय भी लेने लगेंगे। 

मिथुन राशि
अगर आपके मन में अपने जीवनसाथी को लेकर कोई शंका है या रिश्तों में धीर-धीरे करके कड़वाहट भरती जा रही है तो आज के दिन अश्विनी नक्षत्र के दौरान कुचिला के पेड़ का दर्शन करें, आप कुचिला के पेड़ का दर्शन इंटरनेट के माध्यम से कर सकते है और कुचिला के पेड़ का ध्यान करते हुए जल अर्पित करें और अपने दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाने के लिए प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सारी शंकाएं दूर होंगी और आपके रिश्तों में भरी कड़वाहट भी जल्द ही प्यार में बदल जायेगी। 

वास्तु टिप्स: जानिए मिट्टी से बनी चीजों को किस दिशा पर रखना होता है शुभ

कर्क राशि
अगर आप करियर में अपने मन मुताबिक सफलता पाना चाहते है, तो आज के दिन आपको अपने गुरु का ध्यान करते हुए प्रणाम करना चाहिए। साथ ही अगर आपने कोई गुरु मंत्र ले रखा है, तो उस मंत्र का एक माला जप करना चाहिए। अन्यथा भगवान विष्णु के इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है – ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि। आज के दिन इस मंत्र का 108 बार जप करने से आपको करियर में आपके मन मुताबिक सालता जरूर मिलेगी। 

सिंह राशि
अगर आप दिनभर के काम से थक जाते हो या मानसिक रूप से थोडा तनाव हो जाता है, तो इससे बचने के लिए और अपने शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए। आज अमावस्या के दिन स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य गायत्री मंत्र इस प्रकार है-  'ॐ आदित्याय विद्महे सहस्त्रकिरणाय धीमहि। तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।' आज के दिन सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करने से आपके अन्दर शारीरिक ऊर्जा सदैव बनी रहेगी।    

कन्या राशि
अगर आप चाहते है कि आपका कारोबार दूर-दूर तक फैले और आपको कभी भी पैसों की कमी ना हो तो आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाकर, उन्हें शक्कर का भोग लगाएं और पूर्व दिशा के ओर मुख करके देवी मां का ध्यान करते हुए स्फटिक की माला पर 108 बार देवी मां के इस विशेष मंत्र का जप करें। मंत्र है –ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नमः।
आज के दिन ये उपाय करने से आपका कारोबार दूर-दूर तक फैलेगा और आय निरंतर बनी रहेगी। 

तुला राशि

आप चहाते है कि आपके घर का अन्न भंडार हमेशा भरा रहे और आपको कभी किसी चीज़ की कमी ना हो, तो आज के दिन भगवान शिव को बिल्वपत्र अर्पित करें और मीठी खीर का भोग लगायें। साथ ही बिल्वपत्र अर्पित करते समय भगवान शिव के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनं पापनाशनम्। अघोरपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्।|  आज के दिन ये उपाय करने से आपके घर का अन्न भंडार सदैव भरा रहेगा और आपको कभी भी किसी चीज़ की कमी नहीं होगी। 

वृश्चिक राशि
अपने जीवनसाथी की तरक्की के लिये आज के दिन शाम के समय घर के मन्दिर में या ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं, लेकिन ध्यान रहे कि रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे की बाती लगानी है। साथ ही अगर संभव हो तो दिये में केसर के एक-दो रेशे भी डाल दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की तरक्की ही तरक्की होगी। 

धनु राशि
अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है और आपको पैसों से संबंधी समस्या बनी रहती है, तो आज के दिन शाम के समय घर के मंदिर में ही घी का  एक दीपक जलायें और अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी होने की प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आप के लिए आय के नये-नये स्त्रोत मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। 

मकर राशि
जीवन से अस्थिरता को दूर करने के लिये आज के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार चावल, अरहर की दाल, थोड़ी सी हल्दी और थोडा सा नमक किसी जरूरतमंद को दान करने का संकल्प लेकर घर में ही रख लें और जब कोरोना की स्थिति पूरी तरह ठीक हो जाये तो इसे की जरूरतमंद को दान करके उसका आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में और पुरे परिवार में स्थिरता बनी रहेगी।   

कुंभ राशि
अगर आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस नहीं कर पा रहे हैं, तो आज के दिन देवी सरस्वती जी की विधि पूर्वक पूजा करने के बाद विद्या यंत्र धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पायेंगे।
 
मीन राशि
समाज में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिये आज के दिन आपको अपनी सिस्टर इन लॉ, यानी अपनी ननद या अपने भांजे को कुछ न कुछ गिफ्ट करना चाहिए। अगर वे आपके पास फिलहाल मौजूद नहीं हैं, तो उनसे कह दें की हें कि वे अपने लिये खुद से कुछ गिफ्ट ले लें और आप बाद में जब भी उनसे मिलें तो उस गिफ्ट के पैसे उन्हें दे दें। ऐसा करने से समाज में आपका वर्चस्व स्थापित होगा।    

 



from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/3btY5xa

No comments

Powered by Blogger.