Header Ads

कोरोना वायरस पर मजाक पड़ा भारी, मुसीबत में फंसे भारतीय मूल के दो अफ्रीकी

Represntational Image

जोहानिसबर्ग। कोरोना वायरस पर मजाक के चलते भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक मुसीबत में फंस गए हैं। पहला मामला भारत से डरबन लौटी 55 वर्षीय एक महिला का है, जिसके दावा किया कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण है। उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब यह पाया गया कि महिला को कोई संक्रमण नहीं है, तो उसने कहा कि वह मजाक कर रही थी। 

बाद में पुलिस जांच में पता चला कि धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला ने ऐसा कहा था। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दूसरे मामले में अधिकारियों को एक महंगी स्पोर्ट्स कार के मालिक की तलाश है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह भारतीय मूल का है। 

दरअसल चार अलग-अलग लोगों ने कहा है कि वह जिस कार को चला रहा था, उसकी नंबर प्लेट पर ‘कोविड19-जेडएन’ लिखा था। इस नंबर प्लेट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। पुलिस कार और उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है। 



from India TV: world Feed https://ift.tt/2W1q7v4

No comments

Powered by Blogger.