Header Ads

व्यापारियों के लिए लाभदायक हो सकता है सोमवार, अधूरी इच्छाएं हो सकती हैं पूरी


जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 6 जनवरी का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है। दिन अंक 2, 7 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार के दिन अंक 1 की अंक 8 के साथ प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति है। अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है और अंक 1 के साथ विरोधी युति है। अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति और अंक अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 6 जनवरी का दिन...
  • अंक 1
मिठाइयों के व्यापारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साझेदारी में चल रहा काम लाभ दे सकता है। गले का खास ध्यान रखें।
क्या करें- गणेशजो को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 2
गठबंधन की सरकार में शामिल लोगों को झटका लग सकता है। क्लर्क ग्रेड वालों को संभलकर दिन निकालना होगा। मन परेशान रह सकता है।
क्या करें- जल में सफेद फूल की पंखुड़ियां डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 3
गृहिणियों के लिए अपने मन की लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी करने का समय आ गया है। मानविकी विषयों के शिक्षकों के लिए दिन उपलब्धिपरक रह सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 4
वित्तीय अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने में जोर आ सकता है। धन के स्रोत के उचित-अनुचित होने पर खास ध्यान दें। अत्यधिक भागादौड़ी स्वास्थ्य के विपरीत जा सकती है।
क्या करें- गहरे रंग की रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 5
आंखों के डॉक्टरों के लिए समय पक्ष का है। अपने काम का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। नाक-कान का खास ध्यान रखें।
क्या करें- भैरव बाबा को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 6
किसी विशिष्ट पारिवारिक आयोजन के लिए खर्च कर सकते हैं। महिला के नाम से किया जा रहा काम लाभ दे सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 7
मानसिक उधेड़बुन में लोगों से रिश्ते खराब कर लेने का खतरा है। अपनी भावनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। सिरदर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- शनि देव के तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 8
किसी समारोह और पार्टी में शामिल हो सकते हैं। स्त्री पक्ष का अच्छा सहयोग मिल सकता है। मनोबल को दुष्प्रभावित होने से बचाएं।
क्या करें- कुत्तों को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 9
किसी परिजन महिला से संबंधित चिंता रह सकती है। खिन्नता रह सकती है। विचारों को बिखरने से रोकें।
क्या करें- शिव-परिवार को गुलाब के फूल अर्पित करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Monday rashifal, 6 january rashifal, ank rashifal, daily rashifal, numerology, aaj ka rashifal, somwar ka rashifal


from Dainik Bhaskar
January 04, 2020 at 06:20PM

No comments

Powered by Blogger.